मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से की शिष्टाचार भेंट, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की , अम्बाला छावनी में आत्मीय मुलाकात- सीएम सैनी ने अनिल विज का हालचाल जाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से की शिष्टाचार भेंट, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

अम्बाला छावनी में आत्मीय मुलाकात- सीएम सैनी ने अनिल विज का हालचाल जाना

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री अनिल विज प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं, जिनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हरियाणा के लिए अमूल्य है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री विज शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

चण्डीगढ, 28 फरवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित आवास पर आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने  विज का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की।

उल्लेखनीय है कि आत्मीयता और सद्भाव का प्रतीक रही इस भेंट के दौरान प्रदेश के विकास एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि  अनिल विज प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं, जिनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हरियाणा के लिए अमूल्य है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि  विज शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के आगमन पर  अनिल विज, उनके भाई  राजिंद्र विज एवं  कपिल विज ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। पारिवारिक आत्मीयता के माहौल में हुई इस भेंट ने आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

चुनाव एजेंट बीके हरिप्रसाद व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तत्काल हो गई थी, फिर सवाल उठता है एक भी विधायक यह कहने की स्थिति में नही रहा कि उसने क्राॅस वोटिंग नही की , कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद  ने न केवल दो दिन लगा दिये

error: Content is protected !!