गुरुग्राम सदर बाजार में जीएसटी छापेमारी, मौके पर वसूला गया कर , (डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर) शोभिनी गुप्ता के निर्देशन में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया

गुरुग्राम सदर बाजार में जीएसटी छापेमारी, मौके पर वसूला गया कर

गुरुग्राम, 24 फरवरी।
आबकारी एवं कराधान विभाग की गुरुग्राम नार्थ (उत्तर) जोन की टीम ने सदर बाजार स्थित ज्वेलर्स की दुकानों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत छापेमारी की कार्रवाई की। यह कार्रवाई कर अनुपालन की जांच तथा राजस्व हितों की सुरक्षा के उद्देश्य से की गई। विभागीय अधिकारियों ने दुकानों के लेखा-जोखा, बिक्री रजिस्टर, स्टॉक विवरण और कर चालानों की गहन जांच की।

आबकारी एवं कराधान विभाग की डीईटीसी (डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर) शोभिनी गुप्ता के निर्देशन में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। दोनों टीमों ने एक साथ दो ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान चलाया, ताकि कार्रवाई निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। जांच के दौरान कुछ कर संबंधी विसंगतियां सामने आईं, जिनके आधार पर संबंधित व्यापारियों से मौके पर ही बकाया कर राशि जमा करवाई गई।

डीईटीसी शोभिनी गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर बाजारों में निरीक्षण अभियान चलाए जाते हैं, ताकि जीएसटी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे सभी लेन-देन का सही विवरण रखें और नियमानुसार कर जमा करें। भविष्य में भी इस प्रकार की जांच कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि कर अनुपालन पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और पारदर्शी व्यापारिक वातावरण को बढ़ावा मिले।

Leave a Comment

और पढ़ें

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

चुनाव एजेंट बीके हरिप्रसाद व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तत्काल हो गई थी, फिर सवाल उठता है एक भी विधायक यह कहने की स्थिति में नही रहा कि उसने क्राॅस वोटिंग नही की , कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद  ने न केवल दो दिन लगा दिये

error: Content is protected !!