छीना झपटी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार,कब्जा से छीने हुए 02 मोबाइल फोन बरामद

छीना झपटी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

कब्जा से छीने हुए 02 मोबाइल फोन बरामद

गुरुग्राम: 24 फरवरी  पुलिस थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने एक लिखित शिकायत दिनांक 18.01.2026 को नजदीक लावन्या अपार्टमेंट सैक्टर-83, गुरुग्राम से 02 बाइक सवार युवकों द्वारा इससे इसका मोबाइल फोन छीनकर ले जाने के सम्बन्ध में दी। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत में अभियोग अंकित किया गया।

▪️अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 02 आरोपियों को दिनांक 23.02.2026 गुरुग्राम से काबू किया। आरोपियों की पहचान 1. रूपेश राजक उर्फ रुपेश (उम्र-22 वर्ष)निवासी गांव जमूपुरा जिला छतरपुर (मध्य-प्रदेश) व 2. मोहम्मद इदुल अंसारी (उम्र-21 वर्ष)निवासी नवागढ़ जिला लातेहार (झारखंड) के रूप में हुई है।

▪️पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी छीनाझपटी करने व नशा करने के आदि है व नशे की पूर्ति के लिए अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राह चलते व्यक्तियों को रोककर मोबाइल फोन स्नेचिंग करने की वारदात को अंजाम देते है। उपरोक्त अभियोग में भी आरोपियों ने मिलकर फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने जिला गुरुग्राम में फोन छिनने की 01 अन्य वारदात को भी अंजाम देने का खुलासा किया है।

▪️आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि इनके विरुद्ध पहले भी मोबाइल स्नेचिंग से संबंधित 01 अभियोग जिला गुरुग्राम (हरियाणा) में अंकित है।

▪️पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को दिनांक 23.02.2026 को माननीय अदालत में पेश करके 01 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

चुनाव एजेंट बीके हरिप्रसाद व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तत्काल हो गई थी, फिर सवाल उठता है एक भी विधायक यह कहने की स्थिति में नही रहा कि उसने क्राॅस वोटिंग नही की , कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद  ने न केवल दो दिन लगा दिये

error: Content is protected !!