Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 1, 2026 7:46 pm

13 मार्च को हांसी में होने वाले हरियाणा जन चेतना दिवस कार्यक्रम के लिए जेजेपी ने कसी कमरजेजेपी ने कार्यक्रम की तैयारी के लिए सभी जिलों में वरिष्ठ नेताओं की लगाई ड्यूटी

13 मार्च को हांसी में होने वाले हरियाणा जन चेतना दिवस कार्यक्रम के लिए जेजेपी ने कसी कमर

जेजेपी ने कार्यक्रम की तैयारी के लिए सभी जिलों में वरिष्ठ नेताओं की लगाई ड्यूटी

चंडीगढ़, 24 फरवरी। 13 मार्च को जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर होने वाले हरियाणा जन चेतना दिवस कार्यक्रम के लिए जेजेपी ने कमर कस ली है। जेजेपी ने कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सभी जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी द्वारा हिसार और जींद में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को जिला प्रभारी की कमान सौंपी गई है। इनके साथ जींद में पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा और रमेश खटक भी होंगे। पानीपत में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा और रजनी मलिक, दादरी में राजेंद्र लितानी और हांसी में दिग्विजय चौटाला व अजीत ओडीएम को जिला प्रभारी बनाया गया हैं।

इनके अलावा अंबाला में प्रो रणधीर चीका, भिवानी में राव अभिमन्यु, फरीदाबाद में ऋषिराज राणा, फतेहाबाद में सर्वजीत मसीतां और सुरेंद्र भागीराम, गुरुग्राम में दिनेश डागर को जिला प्रभारी की कमान सौंपी गई हैं। इसी तरह झज्जर में कर्नल सुखविंद्र राठी और राज सिंह दहिया, कैथल में रणधीर सिंह झाझड़िया, करनाल में कृष्ण राठी और सुरेश काला, कुरुक्षेत्र में मोहसिन चौधरी और रणदीप कौल, महेंद्रगढ़ में राकेश जाखड़, नूंह में रविंद्र सांगवान और राजेश भारद्वाज को जिला प्रभारी बनाया गया हैं।

वहीं पंचकूला में सुरजीत सौंढा, किरण पूनिया और धर्मबीर सिहाग, पलवल में तेजपाल डागर और रविंद्र सांगवान, रेवाड़ी में नरेश द्वारका, रोहतक में सुमित राणा, सिरसा में कुलजीत कुलड़िया, सोनीपत में देवेंद्र कादियान और यमुनानगर में मोहसिन चौधरी व ओपी लाठर जिला प्रभारी होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!