₹8,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के विरुद्ध चालान प्रस्तुत*

SHARE:

तफतीश महिला पुलिस उप निरीक्षक मंजु, तफतीशी अधिकारी द्वारा की जा रही है। आरोपिया उपरोक्त द्वारा उसके विरूद्ध दर्ज अभियोग में कैंसलेशन रिपोर्ट अंकित करने की एवज में उससे 60,000 रूपये बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है।

₹8,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के विरुद्ध चालान प्रस्तुत*

चंडीगढ़, 16 फरवरी। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार के एक प्रकरण में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी भारत भूषण, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इनकम टैक्स विभाग गुरुग्राम के विरुद्ध माननीय न्यायालय डॉ. गगनगीत, ए.एस.जे., गुरुग्राम की अदालत में चालान (चार्जशीट) प्रस्तुत किया है।

प्रकरण में आरोप था कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसका टैक्स नंबर स्वीकृत करने के एवज में ₹8,000 की रिश्वत की मांग की। शिकायत की पुष्टि उपरांत ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को ₹8,000 रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

इस संबंध में अभियोग संख्या 35 दिनांक 18.09.2025 को थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में धारा 7, 13(1)(बी) सहपठित 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा धारा 308(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विस्तृत जांच उपरांत साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में चालान पेश किया गया है।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति के तहत ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य