भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई: एनएचएआई से संबंधित रिश्वत मामले में पटवारी के खिलाफ चालान पेश

गुरुग्राम, 13 फरवरी 2026

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार के एक महत्वपूर्ण मामले में आरोपी अनुपम पटवारी, एनएचएआई (डी.सी. रेट) कार्यालय जिला राजस्व अधिकारी, गुरुग्राम के विरुद्ध न्यायालय श्री सौरभ गुप्ता, ए.एस.जे., गुरुग्राम की अदालत में धारा 7 एवं 13(1)(बी) सहपठित धारा 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत चालान (चार्जशीट) प्रस्तुत किया है।

अभियोग के अनुसार शिकायतकर्ता की भूमि, जिसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा अधिग्रहित किया गया था, उसके मुआवजे की राशि पारिवारिक हिस्सेदारी के अनुसार बैंक खाते में स्थानांतरित की जानी थी। आरोप है कि उक्त प्रक्रिया को पूरा करने के बदले आरोपी अनुपम पटवारी ने शिकायतकर्ता से ₹5,000/- राशि मुआवजा ट्रांसफर से पूर्व तथा ₹5,000/- राशि ट्रांसफर के उपरांत रिश्वत के रूप में मांगी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 48 दिनांक 16.12.2025, धारा 7 एवं 13(1)(बी) सहपठित 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया था।

ब्यूरो ने आमजन से अपील की कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 तथा 1064 पर दें। प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Comment

और पढ़ें

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

चुनाव एजेंट बीके हरिप्रसाद व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तत्काल हो गई थी, फिर सवाल उठता है एक भी विधायक यह कहने की स्थिति में नही रहा कि उसने क्राॅस वोटिंग नही की , कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद  ने न केवल दो दिन लगा दिये

error: Content is protected !!