ट्रैफिक रोड़ सेफ्टी पार्क में यातायात नियमों की जागरूकता पाठशाला आयोजित करके 33 ऑटो/टैक्सी चालकों को किया जागरूक।

इस ट्रैफिक पार्क में यातायात नियमों, यातायात चिन्हों के बारे जागरूकता लाने के लिए अलग-अलग स्कूलों के छात्र,ऑटो /ई रिक्शा/टैक्सी चालक लाए जाते हैं और उनको यातायात नियमों बारे निरन्तर जागरूक किया जा रहा है।

ट्रैफिक रोड़ सेफ्टी पार्क में यातायात नियमों की जागरूकता पाठशाला आयोजित करके 33 ऑटो/टैक्सी चालकों को किया जागरूक।

गुरुग्राम 3 नवंबर ,  पुलिस उपायुक्त यातायात Dr. राजेश मोहन  के निर्देशन में कार्य करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय/हाईवे  सत्यपाल यादव की देखरेख में यातायात पुलिस कर्मचारीयो और रवि शर्मा हीरो मोटोकॉर्प द्वारा “चालान नहीं सलाम मिलेगा” अभियान के तहत क्राउन प्लाजा स्थित हीरो पार्क में यातायात नियमों की जागरूकता पाठशाला लगाई गई।

इस ट्रैफिक पार्क में यातायात नियमों, यातायात चिन्हों के बारे जागरूकता लाने के लिए अलग-अलग स्कूलों के छात्र,ऑटो /ई रिक्शा/टैक्सी चालक लाए जाते हैं और उनको यातायात नियमों बारे निरन्तर जागरूक किया जा रहा है। इस ट्रैफिक पार्क में 33 ऑटो/टैक्सी चालकों को यातायात नियमों और यातायात चिन्हों बारे जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान मौजूद कुल 33 ऑटो/टैक्सी चालकों को यातायात नियमों जैसे दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें ,वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा ना करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें, रॉन्ग साइड ड्राइविंग ना करें, लेन ड्राइविंग करें आदि यातायात नियमों बारे जानकारी दी गई। टैक्सी चालकों को सवारियों के साथ मधुर व सभ्यता के साथ व्यवहार करने बारे प्रेरित किया गया, ताकि सफर के दौरान यात्री और अधिक सुरक्षित महसूस करें। इस दौरान मौजूद सभी लोगों को यह सभी जानकारियां अपने साथियों व परिवार के सदस्यों के साथ साझा करने बारे भी प्रेरित किया गया, ताकि होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान मौजूद सभी टैक्सी चालकों को “चालान नहीं सलाम मिलेगा” अभियान के तहत “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” की शपथ भी दिलाई गई और सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए सरकार द्वारा 1.50 लाख रुपए तक कैशलैस स्कीम के बारे भी जानकारी दी गई। मौजूद सभी ऑटो/ टैक्सी चालकों को एक्सीडेंट में घायल की मदद के लिए इमरजेंसी में CPR की प्रकिया बारे जानकारी देकर जागरूक किया गया।  इस प्रकार के यातायात नियमों के जागरूकता पाठशाला अभियान यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!