Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

May 31, 2026 4:22 pm

Haryana पीएम मोदी को सुनने सोनीपत पहुंचेंगे लाखों लोग : पंडित मोहन लाल बड़ौली

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 17 अक्टूबर को सोनीपत के राई स्थित एजुकेशन सिटी में पीएम मोदी की विशाल रैली होगी। इस ‘‘जन विश्वास-जन विकास’’ रैली में पीएम मोदी को सुनने के लिए लाखों लोग सोनीपत पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन पर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी जब-जब हरियाणा में आए हैं तब-तब बड़ी सौगातें देने का काम किया है। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी 17 अक्टूबर को 17वीं बार हरियाणा आ रहे हैं। पीएम मोदी का हरियाणा की भूमि से विशेष लगाव है, यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी हरियाणा आते हैं तो बड़े-बड़े तोहफे हरियाणा की जनता को देकर जाते हैं।  बड़ौली ने कहा कि इस बार पीएम मोदी बहुत सारे कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा सरकार के विकास कार्यों, योजनाओं से खुश है। जनता ने तीसरी बार भाजपा सरकार को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में हरियाणा की नायब सरकार तीन गुणा तेज गति से विकास कार्य करा रही है। विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए ही पीएम मोदी हरियाणा आ रहे हैं।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने वाली पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता डबल इंजन की सरकार के जनकल्याण के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शपथ लेने के साथ ही संकल्प पत्र में लिए गए संकल्पों को पूरा करना शुरू किया। एक साल में 48 संकल्प पूरा करके नायब सरकार ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि अभी इसी वर्ष में 90 संकल्प भी पूरे होने जा रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जो भी योजना तैयार करती है गरीबों को केंद्र में रखकर करती है। बड़ौली ने भाजपा की जनहितैषी नीतियों के कारण ही लगातार लोगों को विश्वास और भरोसा भाजपा सरकार पर बढ़ रहा है। जन-जन का विश्वास जीतना और प्रदेश का विकास करना भाजपा की डबल इंजन सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता से आग्रह करते हुए कहा कि 17 अक्टूबर को अधिक से अधिक लोगों को लेकर पीएम मोदी की रैली में पहुंचे।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!