Breaking News
एसजीटीयू में पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के बूटकैंप का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित, 16 में से 12 मामलों का हुआ समाधान बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में बदमाशी और डबवाली में मासूम बच्ची की हत्या, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था ? – दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम: अवैध कॉलोनी माफिया गांवों तक सक्रिय, 100–200 गज प्लॉटों पर दो मंजिला मकान बनाकर धड़ल्ले से बिक्री 13 दिसंबर को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम राकेश कादियान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा , चयनित आदर्श गाँवों के विकास कार्यों की समीक्षा

January 25, 2026 6:15 am

Gurugram डीसी की अपील, अपने बच्चों को अवश्य दिलवाए पोलियो की खुराक 

गुरुग्राम, 13 अक्टूबर। गुरुग्राम जिले में रविवार से आरंभ हुआ तीन दिवसीय सब-नेशनल इम्यूनाइज़ेशन डे (एसएनआईडी) पोलियो अभियान सोमवार को भी जारी रहा। जिला में जारी अभियान के तहत पहले दो दिनों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए 1673 बूथों व घर घर जाकर शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के 3,34,223 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा चुकी है। जबकि 14 अक्टूबर को भी स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को यह दवा पिलाएंगे।

डीसी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार मेहनत और जागरूकता के कारण भारत तथा हरियाणा पोलियो मुक्त राज्य बने हुए हैं। लेकिन विश्व के कुछ हिस्सों में अब भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं, इसलिए हमें सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष के सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दी जानी चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस जन-आंदोलन में भाग लेकर अपने तथा अपने परिचितों के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स अवश्य पिलवाएं, ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाए।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि जिले में 3 लाख 97 हजार 265 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1673 बूथों, 49 ट्रांजिट टीमों और 147 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है।उन्होंने बताया कि विभाग के 5137 स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बूथों के अलावा घर-घर जाकर भी बच्चों को दवा पिलाने का कार्य मंगलवार को भी जारी रहेगा । साथ ही चौक-चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी टीमों द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

error: Content is protected !!