Breaking News
प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 44 वाहन चालकों के चालान करके, किया 04 लाख 40 हजार रुपए का जुर्माना शोर वो मचा रहे जो मंदिर बनते देखना नहीं चाहते थे, राम मंदिर निर्माण के लिए हम जेल गए, लाठियां खाईं और चोट के कारण सिर का ऑपरेशन कराया” – ऊर्जा मंत्री अनिल विज हरियाणा के राज्यपाल ने डॉक्टर्स डे कॉन्क्लेव में समग्र एवं ‘पूरे राष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था’ अपनाने पर दिया बल कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, कांग्रेस के पास न नेता और ना ही नीति है: डा. अर्चना गुप्ता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान : अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बीएलओ घर-घर पहुंचा रहे गणना प्रपत्र सैनी साहब, आप सीएम हैं, बहानेबाजी नहीं, चैनत में टी लगवाएं – दुष्यंत चौटाला

June 28, 2026 12:57 am

स्प्री-2025 और एमनेस्टी योजना से बढ़ेगा सामाजिक सुरक्षा का दायरा___ESI निर्देशक 

गुरुग्राम, 09 सितंबर।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के निदेशक (प्रभारी) सुनील यादव ने आज गुरुग्राम स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि निगम ने कर्मचारियों और नियोक्ताओं के हित में दो महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। इनमें स्प्री-2025 और एमनेस्टी योजना 2025 शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य है— कामगारों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना और उद्योगों को मुकदमेबाज़ी के बोझ से राहत देना।

31 दिसंबर 2025 तक चलेगी स्प्री योजना

सुनील यादव ने बताया कि स्प्री योजना 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। इसके अंतर्गत वे सभी उद्योग और कर्मचारी, जो अब तक ईएसआईसी से नहीं जुड़े हैं, बिना पुराने बकाया की मांग का सामना किए पंजीकरण करा सकेंगे। नियोक्ता अपने उद्योगों और कर्मचारियों का पंजीकरण ईएसआई पोर्टल, श्रम सुविधा पोर्टल और कंपनी मामलों के पोर्टल के माध्यम से करा सकते हैं। इस योजना के तहत जो नियोक्ता पंजीकरण कराएंगे, उन्हें उनकी पंजीकरण की तिथि या उनके द्वारा घोषित तिथि से
कवर्ड माना जाएगा। नए पंजीकृत कर्मचारियों को भी उनकी पंजीकरण की तिथि से ही ईएसआई लाभ मिलने लगेंगे।

स्वैच्छिक अनुपालन पर है ज़ोर
उन्होंने कहा कि इस योजना का आधार दंडात्मक कार्रवाई नहीं बल्कि स्वैच्छिक अनुपालन है। इससे मुकदमेबाज़ी का बोझ घटेगा, औपचारिक पंजीकरण को बढ़ावा मिलेगा और नियोक्ताओं व कर्मचारियों के बीच बेहतर विश्वास व सहयोग का माहौल बनेगा।

एमनेस्टी योजना 2025 से सुलझेंगे विवाद

निदेशक (प्रभारी) ने बताया कि निगम ने एमनेस्टी योजना 2025 को भी मंजूरी दी है। यह योजना एकमुश्त विवाद समाधान योजना है, जो 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगी। इसमें कवरेज से जुड़े नुकसान, ब्याज और अन्य विवादों का निपटारा किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य मुकदमों की संख्या कम करना और नियोक्ताओं को राहत देते हुए ईएसआई अधिनियम के अंतर्गत अनुपालन को और अधिक मज़बूत करना है।

उद्योग जगत ने किया स्वागत

प्रेस वार्ता में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से छोटे-बड़े उद्योगों को राहत मिलेगी और कर्मचारियों को स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा के लाभ आसानी से प्राप्त होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!