Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 22, 2026 5:26 am

सीईओ ने जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को दिए दिशा निर्देश , जिला की सभी योगशालाओं और व्यायामशालाओं में योग शिक्षकों की नियमित हाजिरी हो सुनिश्चितःसीईओ सुमित कुमार , योगशालाओं में अगले 10 दिन में साफ-सफाई कराई जाए।

अगले सप्ताह से योग शिक्षकों की हाजिरी “जियो फेसिंग” एप के माध्यम से रिकॉर्ड की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित निरीक्षण किया जाएगा और यह देखा जाएगा कि इन योगशालाओं से लोगों को कितनी लाभ प्राप्ति हो रही है।

जिला की सभी योगशालाओं और व्यायामशालाओं में योग शिक्षकों की नियमित हाजिरी हो सुनिश्चितःसीईओ सुमित कुमार

सीईओ ने जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को दिए दिशा निर्देश

गुरुग्राम, 4 सितंबर- गुरुग्राम के सीईओ जिला परिषद सुमित कुमार ने जिले की सभी योग और व्यायामशालाओं में योग शिक्षकों की नियमित हाजिरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों द्वारा नियमित योग सत्र नहीं कराया जा रहा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही गांवों में लोगों को योग के महत्व के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों को योग में शामिल करने के उपाय किए जाएंगे।

सीईओ सुमित कुमार ने यह निर्देश आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक के बाद दिए। उन्होंने कहा कि योग कक्षाओं से संबंधित फोटो दैनिक आधार पर भेजी जाएं और सभी शिक्षक निर्धारित समय पर अपनी योगशालाओं में पहुँचें। इसके अलावा, सभी योगशालाओं में अगले 10 दिन में साफ-सफाई कराई जाए।

उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से योग शिक्षकों की हाजिरी “जियो फेसिंग” एप के माध्यम से रिकॉर्ड की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित निरीक्षण किया जाएगा और यह देखा जाएगा कि इन योगशालाओं से लोगों को कितनी लाभ प्राप्ति हो रही है। जिन योगशालाओं में चारदीवारी या फुटपाथ आदि की मरम्मत की जरूरत होगी, उसे जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। वर्तमान में जिले में कुल 44 व्यायामशालाएं संचालित हैं। योग शिक्षकों द्वारा सुबह 6 से 9 बजे तक योग सत्र कराया जाएगा और उसके बाद 10 बजे से शाम 4 बजे तक उन्हें नजदीकी डिस्पेंसरी में उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!