रांची 26 सितम्बर /शराब के ठेके में बंदरिया की एंट्री… फिर शराब की बोतल पर ऐसा प्यार उमड़ा कि देखते ही देखते पूरी बोतल गटक गई। इसके बाद बंदरिया की हरकतें देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। इस अनोखे वाकये की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। घटना से जुड़ा वीडियो भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।बताया जा रहा है कि बंदरिया अचानक शराब के ठेके में पहुंच गई। वहां मौजूद लोगों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर में यह बंदरिया सबके लिए हैरानी की वजह बन जाएगी। बंदरिया की नजर शराब की बोतल पर पड़ी और उसने उसे उठाकर पीना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उसने बोतल में मौजूद शराब पी ली।
![]()




