शनिवार होने के कारण नहीं लगा जाम

SHARE:

Gurugram 5 August 

साइबर सिटी गुरुग्राम में आज सुबह से बारिश का दौर जारी है… आसमान में छाए काले बादलों ने मौसम को सुहाना जरूर कर दिया, लेकिन शहर की सड़कों पर जलभराव ने एक बार फिर प्रशासन की तैयारियों की परीक्षा ले ली है।
गुरुग्राम में बारिश का नाम सुनते ही लोगों के जेहन में सबसे पहले एक तस्वीर आती है—सड़कों पर पानी और उसके बीच घंटों तक रेंगता ट्रैफिक।

लेकिन गनीमत रही कि आज शनिवार है… वरना यही बारिश किसी कामकाजी दिन होती तो गुरुग्राम की सड़कों पर लंबा जाम लगना तय माना जाता।

दरअसल, गुरुग्राम में बारिश और ट्रैफिक जाम का रिश्ता पुराना है। शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश के बाद कई जगह जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित हुआ था। गुरुग्राम में करीब 44.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
आज भी मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सावधानी से सफर करने की सलाह दी गई है।

फिलहाल शनिवार होने की वजह से रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगों की संख्या कम है, इसलिए आम दिनों के मुकाबले ट्रैफिक का दबाव कम नजर आ रहा है।
लेकिन सवाल यही है—अगर यही बारिश सोमवार से शुक्रवार के बीच हुई तो क्या गुरुग्राम एक बार फिर जाम में फंस जाएगा?

क्योंकि बारिश हर साल आती है… लेकिन साइबर सिटी में जलभराव और जाम की समस्या आज भी बरकरार है।

hmnews india
Author: hmnews india

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य