Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 22, 2026 2:18 am

आमिर खान और गौरी की शादी को लव जिहाद से जोड़ा गया !

मुंबई , 13 जुलाई

क्या किसी की शादी भी अब सियासत का मुद्दा बन जाएगी…? क्या दो बालिग लोगों का निजी फैसला अब राजनीतिक बहस का हथियार बन चुका है…? और आखिर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की तीसरी शादी पर ऐसा क्या हुआ कि महाराष्ट्र की राजनीति में “लव जिहाद” तक की एंट्री हो गई…?
जी हां… आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबर सामने आते ही सियासी गलियारों में बयानों की बाढ़ आ गई। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने आमिर खान को लेकर तीखी टिप्पणी की, जिसके बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया।
नितेश राणे के बयान के बाद एआईएमआईएम भी खुलकर मैदान में उतर आई। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने पलटवार करते हुए कहा कि जिस शादी में आमिर खान की बेटी, दामाद, पहली पत्नी, परिवार और कई बड़े उद्योगपति शामिल हुए, उस शादी से किसी को दिक्कत नहीं हुई… तो कुछ नेताओं को आखिर परेशानी किस बात की है?
वारिस पठान ने कहा कि जो लोग “जिहाद-जिहाद” की बात कर रहे हैं, उन्हें इस शब्द का मतलब तक नहीं पता… और ऐसे बयानों की कोई अहमियत नहीं है|
उधर शिवसेना (यूबीटी) की नेता किशोरी पेडणेकर ने भी इसे आमिर खान और गौरी स्प्रैट का निजी फैसला बताया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय में हिंदू लड़कियों को ऐसा फैसला नहीं लेना चाहिए, लेकिन दो बालिग लोगों के निजी फैसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
कहते हैं… दिल है कि मानता नहीं… और प्यार उम्र नहीं देखता…।
शायद यही वजह है कि 61 साल के आमिर खान और 47 साल की गौरी स्प्रैट ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया। मुंबई के पाली हिल स्थित आवास पर बेहद निजी समारोह में दो

नों ने शादी की, जहां परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे।

इस खास मौके पर आमिर खान के तीनों बच्चे—जुनैद खान, इरा खान और आजाद राव खान अपने पिता के साथ नजर आए। गौरी स्प्रैट के बेटे क्विन भी इस पारिवारिक समारोह का हिस्सा बने। आमिर की मां जीनत हुसैन ने दोनों को आशीर्वाद दिया, जबकि पहली पत्नी रीना दत्ता भी शुभकामनाएं देने पहुंचीं। उद्योगपति मुकेश अंबानी, फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर, गीतकार प्रसून जोशी, अभिनेता इमरान खान समेत फिल्म और कारोबारी जगत की कई हस्तियां भी समारोह में शामिल रहीं।
अब जरा आमिर खान की निजी जिंदगी का सफर भी समझ लीजिए…
आमिर खान ने पहली शादी 18 अप्रैल 1986 को रीना दत्ता से की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे—जुनैद और इरा—हुए। करीब 16 साल साथ रहने के बाद साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया।
इसके बाद 28 दिसंबर 2005 को आमिर ने फिल्म निर्माता किरण राव से दूसरी शादी की। इस रिश्ते से सरोगेसी के जरिए बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ। हालांकि 2021 में दोनों अलग हो गए, लेकिन आज भी अच्छे दोस्त हैं और बेटे की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।
अब 2026 में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ अपनी जिंदगी की तीसरी पारी शुरू की है।
राजा हिंदुस्तानी… सरफरोश… लगान… रंग दे बसंती… गजनी… थ्री इडियट्स… पीके… और दंगल…
करीब चार दशक लंबे करियर में आमिर खान ने लगभग 45 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें कई फिल्में भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। वहीं मेला, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और लाल सिंह चड्ढा जैसी कुछ फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं।
लेकिन एक बात हमेशा कायम रही… आमिर खान की फिल्मों की तरह उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रही।
फिलहाल… शादी हो चुकी है… परिवार ने स्वीकार कर लिया है… लेकिन सियासत अभी भी इस रिश्ते पर अपने-अपने मायने तलाश रही है।
अब सवाल यही है… क्या दो बालिग लोगों का निजी फैसला राजनीतिक बहस का विषय बनना चाहिए… या फिर इसे सिर्फ उनकी निजी जिंदगी तक ही सीमित रहने देना चाहिए…?
इस सवाल का जवाब अलग-अलग हो सकता है… लेकिन इतना तय है कि आमिर खान की तीसरी शादी ने बॉलीवुड से ज्यादा राजनीति में हलचल मचा दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!