Gurugram मानसून एवं संभावित बाढ़ से निपटने के लिए डीएचबीवीएन पूरी तरह तैयार

SHARE:

मानसून एवं संभावित बाढ़ से निपटने के लिए डीएचबीवीएन पूरी तरह तैयार
आपातकालीन स्थिति में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध : विक्रम सिंह

गुरुग्राम, 11 जुलाई 2026।
उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार डीएचबीवीएन ने मानसून एवं संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। निगम ने बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने तथा आपदा की स्थिति में त्वरित बहाली सुनिश्चित करने के लिए सभी फील्ड कार्यालयों एवं स्टोर्स में पर्याप्त मात्रा में पोल, कंडक्टर, ट्रांसफार्मर, इंसुलेटर, केबल एवं अन्य आवश्यक सामग्री का अग्रिम भंडारण किया है।

डीएचबीवीएन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री के त्वरित परिवहन एवं उपलब्धता की भी व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मानसून से पहले संवेदनशील विद्युत परिसंपत्तियों को मजबूत करने तथा विद्युत उपकेंद्रों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि सिंचाई एवं ड्रेनेज विभाग द्वारा बाढ़ संबंधी अस्थायी विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकता के आधार पर उन्हें जारी किया जाएगा। वर्तमान में हिसार जोन में 270 तथा दिल्ली जोन में 24 बाढ़ कनेक्शनों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से दो कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं तथा शेष सभी कनेक्शन एक सप्ताह के भीतर जारी किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित शिकायत निवारण एवं समन्वय के लिए प्रत्येक सर्कल स्तर पर 24×7 केंद्रीय शिकायत केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी निगरानी संबंधित एसडीओ द्वारा की जा रही है, ताकि किसी भी विद्युत व्यवधान का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य