August 16, 2026 4:07 am

तावडू में विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

तावडू में विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
तावडू, 10 जुलाई (नरेश मैहंदीरत्ता): शहर की नई अनाजमंडी में स्थित मार्किट कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को सोहना-तावडू विधायक तेजपाल तंवर ने पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में विधायक ने स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के कड़े निर्देश दिए।

बैठक में विशेष रूप से स्थानीय एसडीएम जितेंद्र गर्ग, डीएसपी अभिमन्यु लोहान, बिजली विभाग के एसडीओ ब्रहम प्रकाश, पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीओ और नगरपालिका के सेक्रेटरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। विधायक ने अधिकारियों के सामने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई गई बिजली, पानी, सफाई और कानून व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों को बेहद गंभीरता से सुना और अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता के कामों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई समस्याओं का मौके पर ही प्रशासनिक अधिकारियों से तालमेल बिठाकर समाधान कराया गया।
विकास कार्यों की दी सौगातए क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर: बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने तावडू वासियों को एक बड़ी सौगात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल 12 जुलाई को तावडू में नए कोर्ट परिसर का शिलान्यास होने जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य भी बेहद तेजी से चल रहा है और बहुत जल्द इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। मिनी सचिवालय शुरू होने से तावडू के लोगों को अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और एक ही छत के नीचे सभी सरकारी विभागों के काम आसानी से हो सकेंगे।
फोटो कैप्सन: 10 जुलाई तावडू 3 व 4: तावडू में लोगों को संबोधित करते विधायक व बैठक में उपस्थित लोग।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!