रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के तहत नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के तहत नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार।

दिनांक 17.04.2026 को एक व्यक्ति ने थाना भोंडसी, गुरुग्राम में एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि श्रीनिवास उर्फ सतीश नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के तहत नौकरी दिलाने का झांसा देकर नवंबर-2025 से जनवरी-2026 के दौरान फर्जी नियुक्ति पत्र, मेडिकल व ट्रेनिंग के नाम पर इनसे लगभग 30 लाख रुपये ठग लिए। इस शिकायत पर थाना भोंडसी गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

पुलिस थाना भौंडसी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 01 आरोपी को कल दिनांक 01.07.2026 को एमजी रोड, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सतीश उर्फ श्रीनिवास (उम्र-45 वर्ष) निवासी गांव बेरी जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा के रूप में हुई है।

आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी पर धोखाधड़ी करने, हरियाणा पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, जान से मारने की धमकी देने, मारपीट करने के संबंध में 02 अभियोग जिला महेंद्रगढ़ में तथा पॉक्सो एक्ट सहित अन्य अपराधिक धाराओं के तहत एक अभियोग जिला सीकर (राजस्थान) में अंकित है।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी ने अपने अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी से उपरोक्त अभियोग में पीड़ित से लाखों रुपए की ठगी करने की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस थाना भोंडसी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आगामी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में एक और आरोपी को दिनांक 07.07.2026 को पटना (बिहार) से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुनील (उम्र-41 वर्ष) निवासी गांव गोलक्ष्मी जिला जहानाबाद (बिहार) हाल निवासी नेहरू नगर जिला पटना (बिहार) के रूप में हुई है।

उपरोक्त अभियोग में अब तक 03 लाख 30 हजार रुपए बरामद किए जा चुके हैं।

पु लिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके 10 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपी से बरामदगी तथा अन्य साथी आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य