Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 22, 2026 3:16 am

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 : आखिरी छ: दिनों में कार्य को तेज किया जाए : ए श्रीनिवास

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 : आखिरी छ: दिनों में कार्य को तेज किया जाए : ए श्रीनिवास

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने अभियान की समीक्षा की, गणना प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रगति पर दिए आवश्यक निर्देश

सभी पात्र मतदाताओं से समय रहते गणना प्रपत्र जमा कराने का आग्रह, अभियान की प्रगति पर प्रशासन की सतत निगरानी

अभियान में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

गुरुग्राम, 8 जुलाई। गुरुग्राम सहित प्रदेश भर में आगामी 14 जुलाई तक जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के अब अंतिम छह दिन शेष हैं। इसी को लेकर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने गुरुग्राम में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिरहित एवं सटीक होना लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। अभियान के दौरान कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने अथवा अपने विवरण में संशोधन कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए।

समीक्षा बैठक में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह, सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को डीसी उत्तम सिंह ने अभियान की प्रगति से अवगत करवाते हुए बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं तथा मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि गुरुग्राम जैसे शहरी जिले में बड़ी संख्या में लोग सप्ताह के दिनों में कार्यस्थलों पर रहते हैं। इसलिए बीएलओ शनिवार और रविवार को विशेष रूप से घर-घर संपर्क बढ़ाते हुए अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित करें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक गणना प्रपत्र का समयबद्ध संग्रहण, डिजिटाइजेशन तथा पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटना चाहिए।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्धारित समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि अभियान के प्रत्येक चरण की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में सौंपे गए दायित्वों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कार्य में अनियमितता या लापरवाही पाई गई तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। अब अभियान के केवल छह दिन शेष हैं, इसलिए अंतिम समय का इंतजार न करते हुए अपना भरा हुआ गणना प्रपत्र शीघ्र संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि उसका समयबद्ध डिजिटाइजेशन एवं पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जा सके। यदि किसी दस्तावेज अथवा विवरण में कोई कमी या त्रुटि पाई जाती है, तो उसका समय रहते सुधार भी किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश संबंधित बीएलओ अभी तक किसी मतदाता के घर नहीं पहुंच पाए हैं, तो ऐसे मतदाता स्वयं अपने संबंधित मतदान केंद्र अथवा बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र जमा करें। प्रशासन और मतदाताओं की साझी भागीदारी से ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

बैठक में नगर निगम, गुरुग्राम की अतिरिक्त आयुक्त अंकिता चौधरी, बादशाहपुर के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम संजीव सिंगला, पटौदी के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम दिनेश लुहाच, गुरुग्राम के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम हितेंद्र कुमार, सोहना के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम अखिलेश यादव, सीटीएम ज्योति नागपाल, इलेक्शन तहसीलदार राजेंद्र हुडा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!