June 27, 2026 1:14 am

देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और त्याग से केंद्र और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी: डा. अर्चना गुप्ता

हिसार पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर मोदी-नायब, डा. अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के लगाए नारे

देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और त्याग से केंद्र और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी: डा. अर्चना गुप्ता

बिना भेदभाव के हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है मोदी और नायब सरकार की योजनाओं का लाभ: डा. अर्चना गुप्ता

राष्ट्र और समाज सेवा के इच्छुक नागरिकों को जोड़ने के लिए भाजपा पोर्टल शुरू करेगी: डा. अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पौधारोपण, स्वच्छता और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा किसानों को प्राकृतिक खेती से जुड़ने का आह्वान किया

चंडीगढ़, 26 जून। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के हिसार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। वीआईपी रेस्ट हाउस से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन किया। गुरु रविदास भवन, संत नामदेव भवन, अनाज मंडी गेट, क्लॉथ मार्केट, तलाकी गेट, गुरुद्वारा सिंह सभा, नागोरी गेट, आर्य समाज मंदिर, महाराजा अग्रसेन चौक, बीकानेर चौक सहित अनेक स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के स्वागत में मोदी-नायब जिंदाबाद, डा. अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के खूब नारे लगाए।
महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, मंत्री रणवीर गंगवा, मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक सावित्री जिंदल, विधायक रणधीर पनिहार, मेयर प्रवीण पोपली, पूर्व सांसद डी.पी. वत्स, जिला प्रभारी जवाहर सैनी, चेयरमैन रवि सैनी, पूर्व मंत्री अनूप धानक सहित अनेक नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में भी भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ को सबसे अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सुशासन, गरीब कल्याण, किसान कल्याण और महिला सशक्तिकरण के रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का मूल मंत्र सेवा ही संगठन है और इसी मंत्र के साथ पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने युवाओं और नए लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जल्द ही एक नया पोर्टल शुरू करेगी, जिसके माध्यम से वालंटियरों को संगठनात्मक और सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं, विशेषकर महिला शक्ति से अपने-अपने घरों में पौधारोपण करने, स्वच्छता और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से लागत कम होती है, मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, रासायनिक खादों पर निर्भरता घटती है, पर्यावरण स्वच्छ होता है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से हरियाणा विकसित भारत के निर्माण में एक मजबूत ग्रोथ इंजन बनेगा।

हिसार में जो सम्मान मिला है वह मेरा नहीं, बल्कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सम्मान है: डा. अर्चना गुप्ता

डा. अर्चना गुप्ता ने हिसार में जगह-जगह हुए स्वागत और अभिनंदन पर सभी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज हिसार में जो सम्मान मिला है वह मेरा नहीं, बल्कि भाजपा के देवतुल्य और कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि आप लोगों से मिला स्नेह और विश्वास तथा उत्साह मेरे संकल्प को और अधिक मजबूत करता है।

डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा: रणबीर गंगवा

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन और अधिक शक्तिशाली और गतिशील बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलेगी और संगठन को मजबूती प्रदान होगी।
रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. अर्चना गुप्ता को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और संगठन में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. गुप्ता के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के प्रयास और तेज होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डा. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया ‘ कृष्ण बेदी

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाते हुए एक महिला को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर महिलाओं को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने का संकल्प भी इसी सोच का हिस्सा है और हरियाणा से महिला नेतृत्व देकर इसकी मजबूत शुरुआत की गई है।
कृष्ण बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रुपये की सहायता दी जा रही है। सरकार गरीब, युवा, किसान और महिलाओं सहित प्रत्येक वर्ग के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

 

भाजपा संगठन की कमान डॉ. अर्चना गुप्ता को मिलना पूरे हरियाणा के लिए गौरव का विषय है: सावित्रि जिंदल

विधायक सावित्री जिंदल और विधायक रणधीर पनिहान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सावित्री जिंदल ने कहा कि भाजपा संगठन की कमान डॉ. अर्चना गुप्ता को मिलना पूरे हरियाणा के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक के रूप में समाज सेवा करने वाली डॉ. गुप्ता अब संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी। उनके नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंचेंगी तथा महिलाओं को भी सही दिशा और नेतृत्व मिलेगा। रणधीर पनिहार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के हिसार आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है: आशा खेदड़

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खदेड़ ने हिसार पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मंत्रियों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के हिसार आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। विशेष रूप से महिला कार्यकर्ताओं में उनके नेतृत्व को लेकर काफी जोश और विश्वास देखने को मिल रहा है।
डॉ. आशा खेदर ने कहा कि भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले सभी निर्देशों का पूरी ईमानदारी से पालन किया जाएगा। साथ ही पौधारोपण जैसे जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों को भी पूरे समर्पण के साथ सफल बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की एकजुटता से भाजपा और अधिक मजबूत होगी।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी जवाहर सैनी, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व विधायक जोगीराम सिहाग, चेयरमैन रवि सैनी, चेयरमैन रविन्द्र रॉकी, सरोज सिहाग, डीएचबीवीएन के डायरेक्टर डॉ. योगेश बिदानी, श्रीनिवास गोयल, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, सतबीर वर्मा, अनिल सैनी, संजीव रेवड़ी, पीयूष महता, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, अमर पातड़, सुरेश जांगड़ा, प्रदेश जिला मोर्चाे एव मंडल पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य नागरिक एव संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!