विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम, 17 जून।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन आज स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद सभागार में किया जाएगा। सम्मेलन में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में जिले की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, ग्राम सचिव, जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुमित कुमार ने बताया कि सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास से जुड़े जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से विकसित भारत के लक्ष्य को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

सीईओ सुमित कुमार ने बताया कि सम्मेलन के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, प्रदूषण नियंत्रण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों को यह जानकारी दी जाएगी कि विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण संस्थाओं की क्या भूमिका है। सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से गांवों के समग्र विकास तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!