‘कॉकरोच बहुत ही गंदा कीट, छोटा बच्चा भी देखकर चप्पल से कुचल देता है’

  • ‘कॉकरोच बहुत ही गंदा कीट, छोटा बच्चा भी देखकर चप्पल से कुचल देता है’’- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
  • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कॉकरोज जनता पार्टी को सलाह- ’संघर्ष करो, लेकिन नाम बदल लो’
  • हुड्डा के आरोपों पर विज का पलटवार, कहा- सदन में बहस से बचती है कांग्रेस
  • कांग्रेस को मुद्दों की नहीं, सुर्खियों की चिंता – अनिल विज

चंडीगढ़, 8 जून ।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की गई अपनी टिप्पणी का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को संघर्ष करने और अपनी बात रखने का अधिकार है। इस पर उन्होंने कॉकरोज जनता पार्टी के पदाधिकारियों को सलाह देते हुए कहा कि ‘‘प्रजातंत्र है-संघर्ष करों, अधिकार है, लेकिन अपना नाम बदल लो’’।

विज ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “कॉकरोच एक बहुत ही गंदे कीट का नाम है। इसको छोटा बच्चा भी देखकर चप्पल से कुचल देता है। संघर्ष करो, यह प्रजातंत्र में सबको अधिकार है, परंतु अपना नाम बदल लो।”

विज आज मीडिया कर्मियों के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।

हरियाणा विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने सत्र न बुलाने के संबंध में दिए गए ब्यान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि जब सत्र होते हैं तो ये आते नहीं हैं, जब सरकार के मंत्री व मुख्यमंत्री जवाब देने लगते हैं, ये (कांग्रेस) वॉकआऊट कर जाते हैं। श्री विज ने कांग्रेप पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘प्रजातंत्र के साथ कांग्रेस पार्टी बहुत बडा छलावा कर रही है, इनके पास कहने के लिए कुछ नहीं हैं, खाली इनको छपास रोग है। बस अखबार में छपना चाहिए चाहे उल्टा छपे या सीधा छपे’’।दीपेन्द्र सिंह हुडडा की गिरफतारी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ‘‘हम इनको क्यों मारेगें, जबकि कानून व्यवस्था को संभालने वाली एजेंसियो का काम जान-माल की रक्षा होता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके कृत्यों से ही हरियाणा की जनता हमें सरकार में आने देती है, हम इनको क्योें मारेंगें’

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!