Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 22, 2026 5:18 am

HBSE 12वीं रिज़ल्ट: बेटियों का जलवा, 84.67% पास

HBSE 12वीं रिज़ल्ट: बेटियों का जलवा, 84.67% पास

हरियाणा/भिवानी, 12 मई।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस वर्ष पूरे प्रदेश में कुल 84.67 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।

परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने बाज़ी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 87.97 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 81.46 प्रतिशत दर्ज किया गया। इससे साफ है कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

वहीं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के परिणामों की बात करें तो ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी विद्यार्थियों को पीछे छोड़ दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों का पास प्रतिशत 84.97 रहा, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 83.91 प्रतिशत दर्ज किया गया।

स्कूलों के आधार पर भी दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 87.94 रहा, जबकि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 82.44 प्रतिशत रहा

जिला स्तर पर परिणामों में चरखी दादरी जिला सबसे आगे रहा और उसने टॉप स्थान हासिल किया, जबकि नूंह जिला सबसे पीछे रहा।

इस तरह इस वर्ष का परिणाम कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा, जहां बेटियों, ग्रामीण क्षेत्रों और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी क्षमता का परिचय दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!