Breaking News
हरियाणा: रेवाड़ी में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, लाइसेंस ब्रांच का ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार भीषण गर्मी में बेजुबान पशुओं के लिए अग्रवाल वैश्य समाज ने शुरू किया पानी की कुंडी लगाने का अभियान “हरियाणा रोडवेज की एचवीएसी बसें अब केवल हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकृत ढाबों पर ही रुकेंगी” – परिवहन मंत्री अनिल विज टीबी उन्मूलन की दिशा में गुरुग्राम में बड़ी पहल, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने शुरू की सहायता परियोजना गुरुग्राम में अवैध कब्जों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड्स और हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड्स के लिए नामांकन आमंत्रित : डीसी

May 25, 2026 3:25 am

पलवल सदर थाना प्रभारी और बदमाशों के बीच मिली भगत से पीड़ित परिवार परेशान , 12 दिन बीतने के बाद भी गोली मारने वाले बदमाश गिरफ्तार नहीं। 

पलवल सदर थाना प्रभारी और बदमाशों के बीच मिली भगत से पीड़ित परिवार परेशान  12 दिन बीतने के बाद भी गोली मारने वाले बदमाश गिरफ्तार नहीं।  गोली मारने वाले प्रतिदिन हथियार दिखाकर पीड़ित परिवार को कर रहे हैं भयभीत। 

पलवल सदर थाना प्रभारी और बदमाशों के बीच मिली भगत से पीड़ित परिवार परेशान

12 दिन बीतने के बाद भी गोली मारने वाले बदमाश गिरफ्तार नहीं। 

गोली मारने वाले प्रतिदिन हथियार दिखाकर पीड़ित परिवार को कर रहे हैं भयभीत। 

पलवल हरियाणा 10 मई1
गांव फिरोजपुर राजपूत में बहन की शादी के दिन एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने दुल्हन के भाई को घर में घुसकर गोली मार दी थी जिसको बहन की किस्मत समझे या भाई की किस्मत गोली लगने के बाद दुल्हन का भाई नितिन अब घायल व्यवस्था में है लेकिन पलवल सदर थाना प्रभारी और बदमाशों की मिली भगत से आज गोली मारने वाले गांव में अवैध हथियार लेकर खुलेआम घूम रहे हैं क्योंकि पुलिस के साथ सांठगांठ है इसलिए उन्हें किसी का डर नहीं है और खुले में हथियार रात्रि के समय लहराते हुए पीड़ित परिवार को भयभीत करने का प्रयास कर रहे हैं जिसके चलते ममला इस गांव में और तनावपूर्ण होता नजर आ रहा है।

कहते हैं गांधी में इतना दम होता है कि अधिकारियों के आदेश भी हवा में उड़ जाते हैं 

पलवल के पुलिस अधीक्षक से 30 मई‌ को घायल नितिन राणा के पिता विजय सिंह सहित परिवार के काफी संख्या में ग्रामीण मिले थे और पुलिस अधीक्षक की ओर से थाना सदर पलवल को निर्देश दिए गए थे कि अपराधियों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार करें लेकिन कहते हैं गांधी में इतना दम होता है कि अधिकारियों के आदेश भी हवा में उड़ जाते हैं यही हाल पलवल सदर थाने का बताया जाता है पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद भी 12 दिन बीत गए लेकिन अपराधी नहीं पकड़े गए पीड़ित परिवार का आरोप है जो जांच अधिकारी है वह फोन तक नहीं उठाता बात तक नहीं करता इससे ऐसा प्रतीत होता है कि बदमाशों से मिली भगत कर  पीड़ित परिवार को पुलिस भी दबाना चाहती हैं। बदमाशों की सरेआम मदद की जा रही है जिससे बदमाशों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं।

घायल पुत्र के पता ने हरियाणा के डीजपी
, रेंज आईजी सहित शिकायत भेजी है जिसमें कहा गया है आज 12 दिन से अधिक समय हो गया लेकिन मेरे बेटे को गोली मारने वाले आज तक गिरफ्तार नहीं किए गए पीड़ित परिवार को ही धमकाया जाता रहा है । पीड़ित परिवार के परिजन करवाई ने होते देखा चंडीगढ़ होम सेक्रेटरी सुधीर राजपाल हरियाणा के डीजीपी के अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करने का समय लिया है जिससे पलवल पुलिस सदर थाना कि बदमाशों की मदद व मिली भगत की जानकारी सरकार के मुखिया को दे सकेंगे।
गोली लगने से बाल बाल बच्चे नितिन राणा ने पलवल पुलिस अधीक्षक, पलवल रेंज आईजी और हरियाणा के डीजीपी से मांग की है जिन लोगों ने मुझे मेरी बहन की शादी के समय गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया उन्हें पुलिस तुरंत गिरफ्तार करें क्योंकि गांव में अभी भी हथियार लेकर परिवार को डराने का काम किया जा रहा है।

गांव में एक और बड़ा हादसा होने की संभावना जताई जा रही है
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार अगर पुलिस प्रशासन में समय रहते हुए बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया तो इस गांव में एक और बड़ा हादसा होने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि बदमाश लगातार रात्रि के समय अवैध हथियार लेकर मकान की छतों पर गोली चलाते हैं‌ जिससे गांव में रह रहे परिवार अपना मुकदम वापस ले सके पूरे परिवार को भयभीत किया जा रहा है। लेकिन पलवल पुलिस सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनी हुई है और बदमाशों का साथ दे रही है।
जब इस पूरे मामले में पलवल सदर थाना जांच अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया जिसके चलते उनका पक्ष नहीं लिया जा सका लगातार जांच अधिकारी को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा ।

कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। 

पीड़ित परिवार लगातार भयभीत बताया जा रहा है और पुलिस को लगातार संपर्क कर रहा है लेकिन पीड़ित परिवार की तरफ जांच अधिकारी या थाना प्रभारी बार-बार फोन से वह थाने में जाकर संपर्क कर रहा है लेकिन उनका कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।

निलंबित हो सकते हैं थाना प्रभारी। 

डीजीपी कार्यालय की तरफ से सूत्रों के अनुसार जानकारी मिल रही है कि थाना प्रभारी के खलाफ

बड़ी कार्यवाही की जा सकती है

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!