करनाल में ₹1.50 लाख रिश्वत लेते फॉरेस्टर रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई

करनाल/हरियाणा : 11 अप्रैल।

हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के अधिकारी चंदवीर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर नंबर 04 ,10 अप्रैल 2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत आवश्यक कार्रवाई भी अमल में लाई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सरताज सिंह ने एसीबी को शिकायत दी थी कि वन विभाग में तैनात फॉरेस्टर चंदवीर, निवासी गांव जुलानी खेड़ी, जिला कैथल, उनसे अवैध रूप से 1,50,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। आरोपी द्वारा यह राशि शिकायतकर्ता के खिलाफ वन भूमि से संबंधित मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई न करने और अधिकतम जुर्माना न लगाने के एवज में मांगी जा रही थी। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी करनाल की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। निरीक्षक सुल्तान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को 1,50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर ही पूरी राशि बरामद कर ली गई।

एसीबी प्रमुख ए एस चावला ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और इस प्रकरण में जुड़े अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने दोहराया कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!