Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

June 1, 2026 9:33 am

राजकीय बहुतकनीकी मानेसर में नई मशीनरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा आधुनिक तकनीकी व व्यवहारिक प्रशिक्षण

गुरुग्राम, 20 फरवरी 2026

गुरुग्राम के मानेसर स्थित राजकीय बहुतकनीकी मानेसर में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, वर्कशॉप तथा परीक्षा शाखा की प्रयोगशालाओं में स्थापित नई मशीनरी एवं उपकरणों का उद्घाटन किया गया। लगभग 31 लाख रुपये की लागत से प्राप्त यह मशीनरी और उपकरण निफ्को इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीएसआर निधि के अंतर्गत संस्थान को प्रदान किए गए हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय शंकर उपस्थित रहे। वहीं, टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट हरियाणा के स्पेशल सेक्रेटरी महावीर सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर कंपनी के एजीएम (एचआर, एडमिन एवं आईटी) रविंदर यादव तथा कंपनी सेक्रेटरी भूमि कुमारी भी मौजूद रहीं।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि उद्योग और शिक्षण संस्थानों के सहयोग से विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और आधुनिक तकनीकी ज्ञान मिलेगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

संस्थान के प्रधानाचार्य धर्मपाल ने कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग विद्यार्थियों को लेटेस्ट मशीनरी पर प्रशिक्षण देने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। वहीं, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एवं सीएसआर नोडल ऑफिसर डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता को मजबूत करने और उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम को उद्योग–शिक्षा सहभागिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

error: Content is protected !!