Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 1, 2026 6:02 pm

भारत का दबदबा बरकरार: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया

नई दिल्ली, 16 फरवरी 2026

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज़ में जीत दर्ज करते हुए अपने दबदबे को एक बार फिर साबित कर दिया। यह मुकाबला कोलंबो के प्रतिष्ठित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली।

इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। टीम इंडिया की इस मजबूत शुरुआत के पीछे सबसे बड़ा योगदान युवा ओपनर ईशान किशन का रहा, जिन्होंने 40 गेंदों में 77 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 10 चौके शामिल रहे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 25 रनों की उपयोगी पारी खेलकर स्कोर को मजबूती दी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। पहले दो ओवरों में तीन विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम 18 ओवर में केवल 114 रन पर सिमट गई। यह भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है।

भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, अहम मौके पर कुलदीप यादव ने मोहम्मद नवाज को आउट कर पाकिस्तान की रही-सही उम्मीदें भी खत्म कर दीं।

पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी 23 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर और भीतर पाकिस्तानी प्रशंसकों की निराशा साफ दिखाई दी। हार के बाद पाकिस्तान में कई जगहों से टीवी तोड़ने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कोलंबो में मौजूद एक प्रशंसक मकबूल ने कहा कि अब भारत से हार उनके लिए आम बात बन गई है और टीम के पास बुमराह और पंड्या जैसे गेंदबाजों का कोई जवाब नहीं है।

इस मुकाबले को देखने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी भी स्टेडियम में मौजूद थे, लेकिन जैसे ही पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाने लगी, वह मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम से रवाना हो गए। उनके बाहर निकलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आंकड़ों की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक नौ मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें भारत ने आठ बार जीत दर्ज की है। वनडे और टी20 वर्ल्ड कप दोनों को मिलाकर भी भारत सिर्फ एक बार पाकिस्तान से हारा है।

इस जीत के साथ भारत ग्रुप-A में तीन मैचों में तीन जीत और 6 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। बेहतर नेट रन रेट के चलते अमेरिका की टीम दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान तीसरे नंबर पर खिसक गया है। अब पाकिस्तान के लिए ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतरा साफ नजर आने लगा है।

मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए ईशान किशन ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा खास होता है और इस जीत से टीम को आगे के मैचों के लिए जबरदस्त आत्मविश्वास मिला है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!