राष्ट्रपति पदक से सम्मानित महेन्द्र सिंह को मिली पदोन्नति, डॉ. के.के. खंडेलवाल ने लगाया स्टार

राष्ट्रपति पदक से सम्मानित महेन्द्र सिंह को मिली पदोन्नति, डॉ. के.के. खंडेलवाल ने लगाया स्टार

कुरुक्षेत्र 3 दिसंबर। कुरुक्षेत्र निवासी उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह को पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाएँ प्रदान करने के उपलक्ष्य में हाल ही में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया। उनकी पदोन्नति के उपलक्ष्य में आयोजित सादे परंतु गरिमामय समारोह में डॉ. के.के. खंडेलवाल, आईएएस (सेवानिवृत्त), चीफ़ नेशनल कमिश्नर, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स तथा श्रीमती धीरा खंडेलवाल, आईएएस (सेवानिवृत्त), सदस्य, पुलिस शिकायत प्राधिकरण, चंडीगढ़ द्वारा महेन्द्र सिंह के कंधों पर इंस्पेक्टर का स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी गई।

महेन्द्र सिंह कुरुक्षेत्र, गाँव आलमपुर के रहने वाले हैं तथा इन्हें पूर्व में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति प्रदत्त सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। यह पदक इन्हें हरियाणा के माननीय राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय द्वारा पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित पुलिस अलंकरण समारोह के दौरान प्रदान किया गया था।

महेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1991 में हरियाणा पुलिस में सेवाएँ आरम्भ कीं। अपने लम्बे सेवा काल के दौरान उन्होंने प्रिंसिपल सेक्रेटरी श्री बी.डी. ढालिया, पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. के.वी. सिंह तथा पूर्व पीएससीएम रहे डॉ. के.के. खंडेलवाल के साथ लम्बे समय तक निजी सुरक्षा अधिकारी के रूप में निष्ठापूर्वक कार्य कर महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक व पुलिस संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया।

डॉ. के.के. खंडेलवाल एवं श्रीमती धीरा खंडेलवाल ने महेन्द्र सिंह को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत होने पर हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी उसी समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज एवं विभाग की सेवा करते रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

चुनाव एजेंट बीके हरिप्रसाद व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तत्काल हो गई थी, फिर सवाल उठता है एक भी विधायक यह कहने की स्थिति में नही रहा कि उसने क्राॅस वोटिंग नही की , कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद  ने न केवल दो दिन लगा दिये

error: Content is protected !!