Breaking News
गुरुग्राम: अवैध कॉलोनी माफिया गांवों तक सक्रिय, 100–200 गज प्लॉटों पर दो मंजिला मकान बनाकर धड़ल्ले से बिक्री 13 दिसंबर को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम राकेश कादियान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा , चयनित आदर्श गाँवों के विकास कार्यों की समीक्षा सीएम विंडो शिकायतों के निपटान को लेकर एडीसी वत्सल वशिष्ठ की एमिनेंट पर्सन के साथ बैठक विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की करेंगे विस्तृत समीक्षा गुरुग्राम, 09 दिसंबर। परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

December 14, 2025 3:18 am

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने धारूहेड़ा पीएचसी का किया औचक निरीक्षण

सरकारी अस्पतालों में दवा और चिकित्सा की समस्त सुविधाएं उपलब्ध : स्वास्थ्य मंत्री

-स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा- धारूहेड़ा में सीएचसी को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

कैबिनेट मंत्री ने धारूहेड़ा, जोनियावास और बगथला में किए चाय पर चर्चा कार्यक्रम

रेवाड़ी, 13 नवंबर।
हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि आज प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में दवा और चिकित्सा की संपूर्ण सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध करवाई जा रही है। हरियाणा सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। धारूहेड़ा में जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने गुरुवार को धारूहेड़ा में वाइस चेयरमैन अजय जांगड़ा के निवास, पार्षद मनोज सैनी के कार्यालय, गांव जोनियावास में राकेश जोनियावास और बगथला में चाय पर चर्चा कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंत्री ने गांव बगथला में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर बावल से विधायक डा. कृष्ण कुमार और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली विशेष रूप से मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी स्तरों पर आवश्यक संसाधनों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को समान स्तर की चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की कोई कमी न रहे। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यकता के अनुसार नए उपकरणों और आधुनिक मशीनों की खरीद कर स्थापित करवाई जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा के स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की कोई कमी नहीं है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अधिक सुविधाओं के साथ और बेहतर बनाया जा रहा है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवनों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। धारूहेड़ा में भी नए सीएचसी की मंजूरी मिल गई है, जिसका जल्द निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत कार्य कर रही है। स्वास्थ्य के साथ-साथ सरकार हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवा रही है। रेवाड़ी जिला में भी प्राथमिकता से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से बातचीत कर कुशलक्षेम भी जाना और उनके द्वारा रखी गई मांगों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र मेंं लोगों को सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। किडनी के मरीजों के लिए सभी नागरिक अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं आयुष्मान कार्ड बनाकर जरूरतमंद लोगों को 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी तर्ज पर सरकार द्वारा 17 नवंबर से 22 नवंबर तक आयुष्मान योजना के तहत सभी जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से इन कैंपों का लाभ उठाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि बावल विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास का पहिया घूम रहा है। आने वाले समय में और भी तेजी से विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को भी जल्द पूरा करवाया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि अनिल रायपुर, भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, महामंत्री कुलदीप चौहान, धारूहेड़ा के नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह, पैक्स के चेयरमैन अजय पाटौदा, सुनील मूसेपुर, टिंकू, छत्रपाल, दलबीर सिंह, विनीता पीपल, नीतू चौधरी और रमेश आदि मौजूद रहे।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने धारूहेड़ा पीएचसी का किया औचक निरीक्षण

रेवाड़ी, 13 नवंबर।
हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने गुरुवार को धारूहेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं व स्टॉफ सदस्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीएचसी परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इलाज का अधिकार है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को गुणवत्ता पूर्वक चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाना सुनिश्चित करें। पीएचसी पर साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाएं देखकर मंत्री ने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने इस अवसर पर इलाज के लिए आए मरीजों से भी बातचीत की तथा स्वास्थ्य केन्द्र पर मिल रही सुविधा के बारे में फीडबैक लिया।
मंत्री ने स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध दवाइयों का स्टॉक चेक किया, जोकि पूरा मिला। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा पीएचसी को ओर अधिक सुविधाओं की आवश्यकता है। पीएचसी में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर जरूरी उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि चिकित्सा केन्द्रों पर नागरिकों को सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो, जिससे नागरिकों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े।

Leave a Comment

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

error: Content is protected !!