Breaking News
एसजीटीयू में पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के बूटकैंप का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित, 16 में से 12 मामलों का हुआ समाधान बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में बदमाशी और डबवाली में मासूम बच्ची की हत्या, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था ? – दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम: अवैध कॉलोनी माफिया गांवों तक सक्रिय, 100–200 गज प्लॉटों पर दो मंजिला मकान बनाकर धड़ल्ले से बिक्री 13 दिसंबर को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम राकेश कादियान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा , चयनित आदर्श गाँवों के विकास कार्यों की समीक्षा

January 25, 2026 6:31 am

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को जल्द मिलेगी रिंग रोड की सुविधा – मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र के विकास के लिए 250 करोड़ रुपये की राशि की जारी

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को जल्द मिलेगी रिंग रोड की सुविधा – मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र के विकास के लिए 250 करोड़ रुपये की राशि की जारी

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को जल्द मिलेगी रिंग रोड की सुविधा – मुख्यमंत्री

कुरुक्षेत्र के विकास के लिए 250 करोड़ रुपये की राशि की जारी

नई दिल्ली 3 नवंबर- श्रद्धालुओं की बढ़ती तादाद को देखते हुए कुरुक्षेत्र में रिंग रोड की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इसकी डीपीआर लगभग तैयार हो चुकी है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र के विकास के लिए 250 करोड़ रुपये की राशि जारी की , जिससे धर्मनगरी को नया स्वरूप मिल रहा है।

यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  हरियाणा निवास में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में कुरुक्षेत्र में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गीता की जन्मभूमि कुरुक्षेत्र को वैश्विक पहचान मिलनी चाहिए और इसी पर कार्य करते हुए प्रदेश सरकार ने कुरुक्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए अनेक कार्यों को अमलीजामा पहनाया है। आज धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में न केवल देश से बल्कि विदेशों से भारी संख्या में पर्यटक, सैलानी व श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आज गीता जयंती महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई है।

उन्होंने कहा कि धर्मनगरी को भव्य और आकर्षक बनाया जा रहा है। ज्योतिसर में महाभारत कालीन घटनाओं पर आधारित अनुभव केंद्र बनकर लगभग तैयार है। 25 नवंबर को हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कुरुक्षेत्र आ रहे है, उस दिन वे अंतरराष्ट्रीय गीत महोत्सव में भी शिरकत करेंगे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विदेश मंत्रालय विशेष भूमिका निभा रहा है। विदेश मंत्रालय के माध्यम से 24 देशों को निमंत्रण दिए जा चुके हैं।

पर्यटन को बढावा देने के लिए भारत सरकार की परियोजना कृष्णा सर्किट के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र अब सिर्फ तीर्थ नहीं, बल्कि वैश्विक आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस परियोजना के तहत कुरुक्षेत्र के अलावा पिंजौर में पिंजौर गार्डन के जीर्णोद्धार के साथ टिक्कर ताल का भी सौंदर्यीकरण करने की योजना पर सरकार काम कर रही है।

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाभारत थीम पर धर्मनगरी सज रही है, मुख्य चौराहों का नामकरण महाभारत के पात्रों के नाम पर किया जा रहा है। पूरे शहर में महाभारत कालीन चित्रकारी करवाई जा रही है। इससे आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक उस युग की रोचक घटनाओं को जीवंत रूप में अनुभव करेंगे।

इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर , सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, विभाग के महानिदेशक  के मकरंद पांडुरंग, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय सहित कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

error: Content is protected !!