Breaking News
गुरुग्राम: अवैध कॉलोनी माफिया गांवों तक सक्रिय, 100–200 गज प्लॉटों पर दो मंजिला मकान बनाकर धड़ल्ले से बिक्री 13 दिसंबर को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम राकेश कादियान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा , चयनित आदर्श गाँवों के विकास कार्यों की समीक्षा सीएम विंडो शिकायतों के निपटान को लेकर एडीसी वत्सल वशिष्ठ की एमिनेंट पर्सन के साथ बैठक विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की करेंगे विस्तृत समीक्षा गुरुग्राम, 09 दिसंबर। परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

December 14, 2025 3:58 am

Haryana /भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है – अजय चौटाला

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि जेजेपी संगठन निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाएंगे और भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। डॉ चौटाला ने कहा कि मंडियों में किसानों की दुर्गति हो रही है और किसानों का धान सड़ रहा है, खरीद के लिए कोई इंतजाम नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी थोड़ी बहुत खरीद हो रही है, उसमें 500-600 रुपये काट कर किसानों को आहत किया जा रहा है। ऐसे ही डीएपी के लिए किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लगने के बावजूद भी डीएपी नहीं मिल रहा है, जिसके कारण अगली फसल की बुवाई भी प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को डॉ अजय सिंह चौटाला हिसार में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक साल के कार्यकाल की अनेक विफलताएं गिनवाते हुए भाजपा सरकार को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हिसार शहर के लिए एक साल में जो काम किए हैं, उनमें सबसे पहले तो यही कि शहर में जाम की समस्या को निजात दिलाने के लिए हमने 750 करोड़ का एलिवेटेड रोड निर्माण का प्रस्ताव मंजूर करवाया था, उसे मौजूदा सरकार ने रद्द कर दिया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब वे जीएसटी ट्रिब्यूनल के चेयरमैन थे तो हिसार में जीएसटी ट्रिब्यूनल की कोर्ट लेकर आए थे परंतु अब तक सरकार द्वारा ट्रिब्यूनल शुरू करना तो दूर अभी तक जगह ही निर्धारित नहीं की गई। दुष्यंत चौटाला ने आगे कहा कि पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर 50 दिनों से अपने ससुराल आर्य नगर में मेन हाईवे और अपने गांव गंगवा में खड़े पानी को नहीं निकलवा पाए, ये भाजपा सरकार का एक साल का लेखा-जोखा है। इसी तरह के प्रदेश के अनेक गांवों में अभी तक पानी निकासी नहीं की गई है, जिसकी वजह से दुर्घटनाएं, अगली फसल की बिजाई में देरी और बीमारियां फैल रही है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले एक साल में एक भी नया प्रोजेक्ट हिसार में सामने नहीं आया है, ना ही एक इंच की नई सड़क मंजूर हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा सरकार ने नए बस स्टैंड बनाने का एयरपोर्ट के सामने पत्थर लगाया था। अब वो पत्थर भाजपा नेताओं की बाट जोह रहा है। इस मौके पर जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे दिन रात मेहनत करें और उनकी मेहनत के दम पर पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। इसके उपरांत दुष्यंत चौटाला ने रोहतक में ग्रामीणों को संबोधित किया। अनेक लोगों ने जेजेपी ज्वाइन की।

Leave a Comment

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

error: Content is protected !!