Haryana एएसआई संदीप लाठर मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले – अजय चौटाला

SHARE:

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर। रोहतक के जांच अधिकारी एएसआई संदीप लाठर की आत्महत्या के मामले में जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि इस मामले में सरकार द्वारा निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और घटना के सभी दोषियों को सजा मिलनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। वीरवार को अजय चौटाला जींद के जुलाना में संदीप कुमार के पैतृक गांव में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद पत्रकारों से रूबरू थे। अजय चौटाला ने इस घटना को बेहद अफसोसजनक बताया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य