Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 2, 2026 2:16 am

HARYANA राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो नकद रिश्वत लेते हुये क्लर्क को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर| राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिसार द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 10.10.2025 को आरोपी अजय, क्लर्क, कार्यालय जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग, चरखी दादरी को शिकायतकर्ता से 4,000/- (चार हजार) रूपये नकद रिश्वत लेते हुये कार्यालय जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग, चरखी दादरी से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में आरोपी के विरूद्व अभियोग संख्या 40 दिनांक 10.10.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हिसार में दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता ने रा.स. एवं भ्र.नि.ब्यूरो हिसार को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उसके द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग चरखी दादरी में करीब डेढ साल से पुराने कार्य जैसे वाल रिपेयर, पाईपो की लिकेज, टैंकर पानी व फिटकड़ी/बिलिचिंग पाउडर वाटर वर्कस पर पहुंचाने आदि कार्यों के लिए ठेका लिया गया है। उसके द्वारा किये गये कार्याे के कुल 12 बिल कुल 2,30,000/-रूपये राषि के अदायगी के लिये विभाग में दिये गये है। उसके द्वारा प्रस्तुत बिलो को दीपक यादव, कनिष्ट अभियन्ता व मोहन लाल उप-मंडल अधिकारी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग चरखी दादरी द्वारा पास करने उपरान्त लेखा षाखा में नियुक्त अजय क्लर्क कार्यालय जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग चरखी दादरी के पास ड्रा करने के लिए भेजा गया है।
उपरोक्त बिलो के अतिरिक्त 3 अन्य बिल 2,00,000/- रूपये राशी के अभी कनिष्ट अभियन्ता व उप-मंडल अधिकारी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग चरखी दादरी से पास होकर लेखा शाखा कार्यालय जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग चरखी दादरी में अजय क्लर्क उपरोक्त के पास अदायगी के लिये आने है। अजय क्लर्क, लेखा शाखा, जन स्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग चरखी दादरी शिकायतकर्ता से उपरोक्त बिल राशि को अदायगी के लिए उससे 4000/-रूपये नकद रिश्वत राशि की माँग की रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!