हरियाणा में यूथ कांग्रेस ने निकाला ‘आई लव अंबेडकर’ मार्च, भाजपा राज में दलितों और संविधान पर हो रहे हमलों को लेकर जताया रोष

गुरुग्राम 8 october / हरियाणा प्रदेश यूथ कांग्रेस की ओर से गुरुग्राम के भीम नगर चौक से ‘आई लव अंबेडकर’ पैदल मार्च निकाला गया। मार्च शहर के द्रोणाचार्य राजकीय कालेज पर संपन्न हुआ। मार्च के माध्यम से पार्टी ने भाजपा सरकार के शासन में दलितों पर हो रहे हमलों और देश के संविधान के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ अपनी गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया। यह मार्च हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में निकला गया।

मार्च के दौरान हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने युवाओं और आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में संविधान की मूल भावना और समाज में समानता की स्थापना को गंभीर खतरा है। निशित कटारिया ने कहा कि केवल दलित समुदाय ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा और न्यायपालिका भी खतरे में हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि हाल ही में देश के मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले ने इस बात को और स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र और संविधान पर प्रत्यक्ष खतरा मंडरा रहा है।

मार्च के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व यूथ कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी सत्यवान गहलोत ने युवाओं और आमजन को प्रेरित किया कि वे संविधान और समाज में समानता की रक्षा के लिए सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग ही समाज में बदलाव लाने की सबसे बड़ी ताकत है और इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आना होगा।

यूथ कांग्रेस की हरियाणा सह प्रभारी प्रियंका चांडिलिया व मीमांसा आर्य ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केवल सत्ता पर कब्जा करने की राजनीति में संविधान और न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इसी तरह संविधान और न्यायपालिका पर हमले जारी रहे तो लोकतंत्र की नींव हिल सकती है।

इस दौरान हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रदीप यादव ने कहा कि यह मार्च केवल विरोध प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह युवाओं और आमजन को संविधान और न्यायपालिका के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिलाने का एक माध्यम है।

मार्च के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारे लगाए “दलितों पर हमले बंद करो”, “संविधान के साथ खिलवाड़ बंद करो”, और “न्यायपालिका की रक्षा करो”।मार्च में शामिल युवाओं और आमजन ने पूरे रास्ते जनजागरण का संदेश दिया।
इस मौके पर युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष चितवन गोदारा,गुरुग्राम जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव,संदीप दहिया,वरुण राठी, शिव प्रताप, ध्रुव लठवाल, धर्मेंद्र राणा, गौतम यादव, यशवंत, विशाल कांगड़ा मोहित तंवर सहित सैंकड़ो युवा शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

चुनाव एजेंट बीके हरिप्रसाद व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तत्काल हो गई थी, फिर सवाल उठता है एक भी विधायक यह कहने की स्थिति में नही रहा कि उसने क्राॅस वोटिंग नही की , कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद  ने न केवल दो दिन लगा दिये

error: Content is protected !!