Breaking News
एसजीटीयू में पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के बूटकैंप का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित, 16 में से 12 मामलों का हुआ समाधान बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में बदमाशी और डबवाली में मासूम बच्ची की हत्या, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था ? – दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम: अवैध कॉलोनी माफिया गांवों तक सक्रिय, 100–200 गज प्लॉटों पर दो मंजिला मकान बनाकर धड़ल्ले से बिक्री 13 दिसंबर को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम राकेश कादियान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा , चयनित आदर्श गाँवों के विकास कार्यों की समीक्षा

January 25, 2026 6:31 am

Gurugram करीब 200 गरीबों के आशियाने को उजाड़ा गया।

गुरुग्राम के सेक्टर 12A में लगभग 220 झुग्गीवासियों को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के तहत हटाया गया। HSVP की टीम जैसे ही बुलडोजर लेकर मौके पर पहुँची, झुग्गीवासियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने सड़कों पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सैकड़ों की संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और कुछ लोगों को शांत करने के लिए वैन में बैठाया।झुग्गीवासियों ने प्रशासन से वैकल्पिक आवास की मांग की, लेकिन उन्हें तत्काल कोई राहत नहीं मिली। झुग्गीवासियों का कहना है कि उनके साथ अन्याय हुआ है। HSVP ने हाईकोर्ट में कुछ तथ्यों को छुपाकर आदेश लिया।यहां रहने वाले परिवारों के पास काफी पुराने आधार कार्ड हैं और कई लोग 40-50 साल से यहां रह रहे हैं। फ्लैट्स के लिए आवेदन करने वालों में से केवल 84 परिवारों को पात्र माना गया था, लेकिन उन्हें अब तक आवंटन नहीं मिला। सूत्रों की माने तो यह वही परिवार हैं जिन्होंने आशियाना स्कीम 2010 के तहत फ्लैट्स के लिए आवेदन किया था।जानकारी के अनुसार, सेक्टर-47 में 1088 फ्लैट्स बनाए गए थे, लेकिन गरीबों को अब तक उनका हक नहीं मिला। अब ये सभी परिवार सड़क पर आ गए हैं, और परिजनों को बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है।वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस के कुछ नेता मौके पर पहुंचे और उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपने नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती और गरीबों के आशियाने उजाड़ने में लगी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

error: Content is protected !!