Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

June 1, 2026 2:46 am

नायब सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में हरियाणा आएंगे पीएम मोदी : मोहन लाल बड़ौली

चंडीगढ़, 4 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार का 17 अक्टूबर को एक साल पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को ही सोनीपत में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री प्रदेश को कराड़ों की सौगात भी देंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने हरियाणा में आने का समय देने पर पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर कार्यकर्ताओ में उत्साह है। भाजपा के कार्यकर्ता पीएम मोदी का हरियाणा में भव्य स्वागत करेंगे।
बड़ौली ने कहा कि शनिवार को सीएम हाउस चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा के अलावा अनेक विषयों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई है। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सबसे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोहतक और कुरूक्षेत्र में हुए कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की आभार जताया और तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि इस दौरान पीएम मोदी के जन्म दिन पर चले सेवा पखवाड़ा को लेकर समीक्षा भी की गई। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, कृष्णलाल पंवार, अरविंद शर्मा, आरती सिंह राव और कृष्ण बेदी के अलावा अन्य नेता भी मौजूद रहे।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चला है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के दौरान अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से अनेक कार्यक्रम प्रदेश में चलाए हैं जिसका जनता को भी लाभ मिला है।
पत्रकार के एक सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि जनता ने तीसरी बार भाजपा को आशीर्वाद दिया है। 11 वर्षों से भाजपा जनता की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर को हरियाणा में नायब सरकार को एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। इस दिन पीएम मोदी कुछ प्रोजेक्टों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
श्री बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री के हरियाणा दौरे को लेकर अभी 9 अक्टूबर को दिल्ली हरियाणा भवन में मंत्री मंडल की बैठक होगी। इसी दिन विधायक दल की भी बैठक होनी है। उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी बैठक होगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में नायब सरकार तीन गुणा गति से विकास के कार्य कर रही है। एक अन्य सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी ने पहले भी सोनीपत को बहुत सौगातें दी है। आने वाले समय में सोनीपत, करनाल और पानीपत के लोगों की मांग भी पूरी होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!