Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

May 31, 2026 3:20 am

भारत में मौसम ने बदला मिजाज,IMD ने जारी किया अलर्ट, कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी का खतरा

अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम का रुख पूरी तरह बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 4 से 7 अक्टूबर तक कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं, ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट प्रभावी हैं।दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल हल्की ठंडक और बादलों के बीच सुहाना मौसम बना हुआ है, लेकिन 6 अक्टूबर से मौसम का मूड बिगड़ सकता है। विभाग ने यहां 7 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश का कहर

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे से लगातार वर्षा जारी है। लखनऊ, वाराणसी, देवरिया, बलिया और कुशीनगर जैसे जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी यूपी में 5 से 7 अक्टूबर तक ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है।
वहीं बिहार में भी मौसम का असर तेज हुआ है पटना, भागलपुर, सीवान, बक्सर समेत 35 जिलों में येलो अलर्ट और तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर यहां साफ दिखाई दे रहा है।

कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

कश्मीर घाटी के गुलमर्ग और सिंथन टॉप पर सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते बर्फबारी और बढ़ सकती है। सुरक्षा को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा 5 से 7 अक्टूबर तक रोकी गई है।

महाराष्ट्र में साइक्लोन ‘शक्ति’ का खतरा

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से उठे साइक्लोन ‘शक्ति’ के कारण 3 से 7 अक्टूबर तक हाई अलर्ट रहेगा। यह तूफान मुंबई, ठाणे, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे जिलों में भारी वर्षा और तेज हवाएं ला सकता है।

राजस्थान, बंगाल और ओडिशा भी अलर्ट पर

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ रहा है अलवर, करौली, नागौर और जोधपुर में बारिश दर्ज की गई है।
5 और 6 अक्टूबर को बीकानेर व जोधपुर में भारी वर्षा की संभावना है, जबकि जयपुर और उदयपुर में मध्यम बारिश जारी रहेगी।
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बंगाल की खाड़ी पर बने दबाव का असर साफ दिख रहा है ओडिशा के पुरी, गंजाम, कोरापुट और कंधमाल जिलों में 20 सेमी तक वर्षा की चेतावनी दी गई है।

झारखंड और मध्य प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय

झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुर और गढ़वा जिलों में भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा है। वहीं मध्य प्रदेश में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आई परेशानियों के कारण मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। यहां अगले एक हफ्ते तक झमाझम बारिश जारी रह सकती है।

पूरे भारत का मौसम परिदृश्य

IMD के मुताबिक,उत्तर भारत (दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर) में भारी वर्षा और बर्फबारी का असर रहेगा।पूर्वी भारत (बंगाल, झारखंड, ओडिशा) में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।मध्य भारत (एमपी, छत्तीसगढ़) में लगातार बारिश की संभावना है।दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के तटीय जिलों में भी भारी बारिश के आसार हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!