Breaking News
एसजीटीयू में पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के बूटकैंप का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित, 16 में से 12 मामलों का हुआ समाधान बुलेटप्रूफ गाड़ी से यूनिवर्सिटी में बदमाशी और डबवाली में मासूम बच्ची की हत्या, ये है हरियाणा की कानून व्यवस्था ? – दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम: अवैध कॉलोनी माफिया गांवों तक सक्रिय, 100–200 गज प्लॉटों पर दो मंजिला मकान बनाकर धड़ल्ले से बिक्री 13 दिसंबर को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम राकेश कादियान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा , चयनित आदर्श गाँवों के विकास कार्यों की समीक्षा

January 25, 2026 4:39 am

हरियाणा के राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष ने कठुआ के छात्रों से राजभवन में की मुलाकात

29 सितंबर, 2025- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ क्षेत्र के गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के 25 विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष भी उपस्थित रहीं।

लेफ्टिनेंट कर्नल अमरीक सिंह के नेतृत्व में 12 लड़कियों और 13 लड़कों का यह दल भारतीय सेना की ’राइजिंग स्टार कोर’ द्वारा आयोजित ’’सद्भावना यात्रा-2025-26’’ के अंतर्गत राष्ट्रीय एकीकरण दौरे पर हैं।
माननीय राज्यपाल ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत से अध्ययन करने तथा जम्मू-कश्मीर सहित संपूर्ण राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का हर नागरिक उनके साथ है और उन्हें बेहतर भविष्य निर्माण के लिए हरसंभव अवसर उपलब्ध होंगे।

’’ऑपरेशन सद्भावना’’ के तहत आयोजित इस प्रेरक संवाद ने विद्यार्थियों को भारतीय लोकतंत्र, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के साथ और गहराई से जोड़ने का अवसर प्रदान किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री दुष्मंत कुमार बेहेरा, एडीसी श्री मोहन कृष्णा पी, लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवडा, श्रीमती संतोष शर्मा, श्री राजीव, शिक्षक, राजभवन के अधिकारीगण तथा भारतीय सेना के अन्य कर्मीगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

व्यक्ति की आय और संपत्ति की होगी जांच, आयकर विभाग को पत्र भेजा जाएगा – विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश, आयकर विभाग को भी लिखा जाएगा पत्र , नीलामी में बोली लगाना शौक नहीं, जिम्मेदारी है” – विज ने आयकर विभाग को आर्थिक क्षमता व आय हेतू जांच के दिए निर्देश

error: Content is protected !!