Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

May 31, 2026 2:11 pm

Haryana ए.एस.आई. पवन कुमार दस हजार रूपये नकद रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफतार

चंडीगढ़, 20 सितंबर सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 20.9. 2025 को आरोपी ए.एस.आई. पवन कुमार तफतीशी अधिकारी थाना साढौरा जिला यमुनानगर को शिकायतकर्ता से मौका पर 10,000/-रू. ( दस हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते रंगे हाथो थाना सढौरा परिसर से गिरफतार किया गया तथा आरोपी ए.एस.आई. पवन कुमार उपरोक्त के विरूद्ध अभियोग संख्या 13 दिनांक 20.9.2025 धारा 7 पी.सी एक्ट व 308 (2) भारतीय न्याय संहिता थाना, राज्य सर्तकता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में दर्ज किया गया। इस प्रकरण में पुलिस उप निरीक्षक अजय कुमार, एस.एच.ओ. थाना साढौरा व एस.एच.ओ. के चालक संदीप (एच.के.आर.एन.) की संलिप्तता भी सामने आई है। इस बारे अभियोग की तफतीश जारी है। आरोपी ए.एस.आई. पवन कुमार तफतीशी अधिकारी थाना साढौरा को कल माननीय न्यायालय यमुनानगर के सम्मुख पेश किया जाएगा।

मामला यह था कि शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके विरूद्व कुलदीप सिंह निवासी गांव छबीलपुर द्वारा कबूतरबाजी मामले में मुकदमा संख्या 276/2023 थाना सढौरा में दर्ज करवाया था। इस मुकदमा में उसकी अगस्त 2025 में माननीय सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत हो गई है। इस सम्बन्ध में वह जरनैल सिंह सरपंच गांव लखनौर साहब के साथ दिनंाक 15.9.2025 को थाना सढौरा में जाकर पुलिस उप निरीक्षक अजय कुमार एस.एच.ओ. साढौरा से मिला। एस.एच.ओ. थाना साढौरा द्वारा उनको इस सम्बन्ध में तफतीशी अधिकारी ए.एस.आई. पवन कुमार से मिलने बारे कहा गया। इसके उपरान्त वह ए.एस.आई. पवन कुमार तफतीशी अधिकारी को मिले। ए.एस.आई. पवन कुमार द्वारा उससे कहा गया कि अगर इस मामले में आपने नियमित जमानत करवानी है तो इस एवज में उसके द्वारा उसे 1,00,000/-रू. नकद रिश्वत देनी होगी तथा उससे यह भी कहा गया कि अगर उसके द्वारा 1,00,000/-रू. रिश्वत राशी नही दी गई तो वह उसके (शिकायतकर्ता) विरूद्व लिखकर भेज देगा कि आरोपी द्वारा उसके विरूद्व उपरोक्त दर्ज मुकदमा की तफतीश में सहयोग नही किया जा रहा है तथा उसके (शिकायतकर्ता) द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अग्रीम जमानत आदेश प्रति की पावती भी उसे नही दी जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!