Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

May 31, 2026 2:08 pm

सरकार व पार्टी के सेवा कार्यों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं मीडिया विभाग के सभी कार्यकर्ता : डा. सतीश पूनिया

सरकार व पार्टी के सेवा कार्यों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं मीडिया विभाग के सभी कार्यकर्ता : डा. सतीश पूनिया

चंडीगढ़, 20 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने शनिवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में मीडिया विभाग के पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने सेवा पखवाड़ा के दौरान ज्यादा से ज्यादा सेवा कार्यों का प्रचार करने पर जोर दिया। जबकि प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने आगामी कार्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
मीडिया विभाग के प्रमुख अरविंद सैनी ने केंद्र से आए कार्यक्रमों की जानकारी बैठक में रखी। बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं मंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया व डा. अर्चना गुप्ता ने भी अपनी बातें रखी।


इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विचारों से युवा पीढ़ी को अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत सिर्फ संकल्प नहीं, सिद्धि का मार्ग भी है। पार्टी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के उद्देश्य को समझें और समर्पण भाव से काम में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान किए जाने वाले सेवा कार्यों का प्रचार व प्रसार ज्यादा से ज्यादा किया जाना चाहिए।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा ने 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा“ के रूप में जनसेवा का संकल्प लिया है। यह पखवाड़ा भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नेतृत्व ने भारत को एक नई दिशा दी है। भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में सेवा, समर्पण और सुशासन के माध्यम से जनता का विश्वास जीत रही है। डा. पूनिया ने कहा कि हमें जनता के बीच यह संदेश पहुचाना है कि यह पखवाड़ा केवल पार्टी ही नहीं, बल्कि जनसेवा का जनांदोलन है। हमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताना है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की साफ नीयत और नीति को बताना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता के साथ संपर्क, संवाद कर भरोसे का सेतु बनाना है।
इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जनसेवा ही भाजपा के लिए सर्वोच्च सेवा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा चल रहा है। इस पखवाड़ा में हो रहे कार्यक्रमों का संदेश जन-जन तक जाना चाहिए। स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के संकल्प को भी मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी है। स्वदेशी को हमें जन-जन का संकल्प बनाना है।
श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार जनकल्याण की भावना से बहुत अच्छा काम कर रही है। भाजपा सरकार ने जनहित में अनेकों योजनाएं बनाई हैं जिनका लाभ प्रदेश के सभी वर्गों के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक नायब सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है ताकि पात्र लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र है ’सेवा परमो धर्म’। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है। इस पखवाड़ा के माध्यम से हमें जनता में भरोसे का सेतु बनाना है।
इस बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रमुख प्रवक्ता जवाहर यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक, अशोक छाबड़ा, संजय आहुजा, नवीन गर्ग, विदु रावल, मुकेश कापड़ीवास, नेहा धवन, यशपाल बत्रा सहित लगभग सभी प्रवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!