Gurugram मानेसर नगर निगम की मेयर डाॅ इंद्रजीत कौर यादव ने सफाई मित्रों को दी पीपीई किट

Gurugram मानेसर नगर निगम की मेयर डाॅ इंद्रजीत कौर यादव ने सफाई मित्रों को दी पीपीई किट
गांव नखड़ौला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 100 सफाई कर्मचारियों को दी गई किट
संयुक्त आयुक्त हितेंद्र शर्मा भी रहे मौजूद

18 सितंबर, मानेसर।हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के अंर्तगत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सफाई मित्रों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट दी गई। मानेसर नगर निगम की मेयर डाॅ इंद्रजीत कौर यादव ने वार्ड 15 के गांव नखड़ौला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों को किट वितरित की। गुरुवार से किट वितरण की शुरूआत हो गई है। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

सफाई मित्रों को पीपीई किट वितरित करते हुए मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव ने कहा कि सफाई मित्रों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। सफाई मित्र स्वस्थ रहेंगे तभी वे अपने काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा कर सकेंगें। सफाई मित्रों का काम बहुत ही जटिल होता है,ऐसे में शारीरिक सुरक्षा को भी ध्यान में रखना चाहिए। सफाई कर्मचारियों की बदौलत ही स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जाता है। स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब हमारे सफाई मित्र सुरक्षा होंगें। मेयर ने सफाई मित्रों से आग्रह किया कि वे अपने काम के दौरान किट में मौजूद सभी सुरक्षा उपकरणों का नियमित रूप से उपयोग करें। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त हितेंद्र शर्मा ने सफाई मित्रों को पीपीई किट का महत्व और उसके उपयोग के बारे में बताया ताकि उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस किट में रिफ्लेक्टर जैकेट, टोपी, मास्क, फेस शील्ड और बॉडी कवर शामिल है। निगम की ओर से सभी कर्मचारियों को यह किट मुहैया करवाई जाएगी। यदि किसी को किट नहीं मिली, या गलती से छूट जाए तो एसओ महावीर सोढ़ी या अपने इलाकें के एसआई से संपर्क करके किट प्राप्त करें। इस दौरान उनके साथ पार्षद पिंकी, एसओ महावीर सोढ़ी, स्वच्छ भारत मिशन की विशेषज्ञ जैनिथ चौधरी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश- हरियाणा में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई- अनिल विज

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

चुनाव एजेंट बीके हरिप्रसाद व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को तत्काल हो गई थी, फिर सवाल उठता है एक भी विधायक यह कहने की स्थिति में नही रहा कि उसने क्राॅस वोटिंग नही की , कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद  ने न केवल दो दिन लगा दिये

error: Content is protected !!