Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

May 31, 2026 3:25 pm

रोहतास ,अगरेर में महिला पर आरोप, खाने में जहर मिलाकर पति-ससुर की हत्या, देवर गंभीर

18 September 2025 / रोहतास जिले के अगरेर गांव में बुधवार (17 सितंबर 2025) की रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। आरोप है कि पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला ने अपने पति, ससुर और देवर को खाने में जहर दे दिया। इस घटना में पति विशाल चौधरी (19 वर्ष) और ससुर बेचन चौधरी (48 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि छोटा देवर विकास कुमार (14 वर्ष) गंभीर रूप से बीमार है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।पुलिस के अनुसार, बेचन चौधरी मूल रूप से बक्सर जिले के गंगौरा रामपुर के रहने वाले थे। वे अपने दोनों बेटों और बहू के साथ अगरेर गांव में राजू भगत के मकान में किराए से रहते थे। बेचन राजमिस्त्री का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था और आरोपी महिला अक्सर तनाव और अवसाद में रहती थी। प्रारंभिक जांच में यही सामने आया है कि इसी कलह और झगड़ों से परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ भोजन में मिला दिया।घटना की सूचना मिलते ही अगरेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल के डॉक्टर राजेश कुमार ने पुष्टि की कि दोनों की मौत जहरीला भोजन करने से हुई है। विकास कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।एसपी रोहतास ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन उसने अब तक स्पष्ट रूप से कुछ भी स्वीकार नहीं किया है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए भेजा गया है।यह वारदात न सिर्फ अगरेर बल्कि पूरे रोहतास इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। स्थानीय लोग इसे पारिवारिक कलह से जुड़ा मामला मान रहे हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!