Breaking News
मुंबई में CNG फिर महंगी, 84 से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम! गुरुग्राम सहित पूरे हरियाणा में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत , चेक बाउंस मामलों के निपटान हेतु प्रदेश की इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों को उपलब्ध होगी बस-पास सेवा– मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी , पानीपत से हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरुआत कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश “डोनाल्ड ट्रंप” नाम का एल्बिनो भैंसा बना चर्चा का केंद्र, कुर्बानी से बचाकर चिड़ियाघर भेजा गया मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत श्रम विभाग के अगले 5 वर्षों के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

May 31, 2026 4:00 am

मुस्लिम देश और पाकिस्तान मिलकर बनाएंगे अपनी आर्मी

16 september 2025 / 9 सितंबर को इजरायल ने कतर पर हवाई हमला किया। इस हमले ने पूरे मुस्लिम जगत को गहरी चिंता में डाल दिया और कई देशों ने इसे सीधे-सीधे खतरे की घंटी माना। यही वजह रही कि कतर की राजधानी दोहा में मुस्लिम बहुल देशों का आपातकालीन शिखर सम्मेलन बुलाया गया। सम्मेलन में दर्जनों इस्लामिक देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और इजरायल की आक्रामक नीतियों पर कड़ी आपत्ति जताई।कतर पर हमले के बाद मिस्त्र ने भी अपना रुख बेहद स्पष्ट कर दिया है। काहिरा ने कहा है कि अगर इस तरह की कार्रवाई उनके देश के खिलाफ होती है तो इसे युद्ध की औपचारिक घोषणा समझा जाएगा और जवाबी कदम उठाए जाएंगे। मिस्त्र की खुफिया एजेंसियों का मानना है कि आने वाले समय में इजरायल मिस्त्र को भी निशाना बना सकता है। इस चेतावनी के बाद क्षेत्र में तनाव और भी बढ़ गया है।दोहा सम्मेलन में मिस्त्र ने मुस्लिम देशों को एकजुट होकर एक सैन्य गठबंधन बनाने का सुझाव दिया। मिस्त्र का तर्क है कि यदि पश्चिमी देशों ने NATO जैसा संगठन बना लिया है तो मुस्लिम देशों को भी किसी भी बाहरी खतरे से बचाव के लिए साझा मोर्चा तैयार करना चाहिए। इस प्रस्ताव को फिलहाल ईरान और इराक का समर्थन मिला है। दोनों देशों का मानना है कि मौजूदा हालात में सामूहिक सुरक्षा ही मुस्लिम जगत की रक्षा कर सकती है।

हालांकि यह विचार जितना आकर्षक है, उतना ही जटिल भी। मुस्लिम देशों के बीच कई तरह के राजनीतिक और धार्मिक मतभेद लंबे समय से बने हुए हैं।सऊदी अरब और ईरान के बीच शिया-सुन्नी विवाद तुर्की और खाड़ी देशों में मुस्लिम ब्रदरहुड को लेकर असहमति,अमेरिका से करीबी संबंध रखने वाले कुछ अरब देशों का झुकाव ,इन मतभेदों की वजह से एकजुट होकर काम करना आसान नहीं है।तुर्की चाहता है कि गठबंधन में उसकी प्रमुख भूमिका हो, जबकि सऊदी अरब खुद को मुस्लिम जगत का प्राकृतिक नेता मानता है। यह खींचतान भविष्य में सबसे बड़ी बाधा साबित हो सकती है।विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक सभी मुस्लिम देश साझा रणनीति पर सहमत नहीं होते, तब तक NATO जैसा ताकतवर सैन्य गठबंधन बन पाना मुश्किल है। फिर भी, कतर पर हुआ हमला एक चेतावनी साबित हो सकता है, जिसने मुस्लिम जगत को कम से कम एकजुट होने की दिशा में सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

एक वर्ष में बंधवाड़ी साइट साफ करने का लक्ष्य निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम व फरीदाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता नगर निगमों का प्राथमिक कार्य है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना चाहिए।

कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने, एजेंसियों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन सर्वे के दिए निर्देश , केंद्रीय मंत्री ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में दिए सफाई व्यवस्था व कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के निर्देश

error: Content is protected !!