Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 22, 2026 7:48 am

पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का हाल भी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा की तरह होने वाला है , तानाशाही रवैये के चलते  भूपेन्द्र सिंह हुडडा खुडडे लाईन लगे हुए है

पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का हाल भी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा की तरह होने वाला है’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा ने भी मुझे (अनिल विज) अपने शासनकाल में विधानसभा से बाहर कई बार उठाकर फिंकवाया था’’- अनिल विज ममता बैनर्जी का भाजपा के विधायकों को अपने तानाशाही रवैये के कारण उठाकर कर बाहर फिंकवाना प्रजातंत्र के खिलाफ- विज तानाशाही रवैये के चलते  भूपेन्द्र सिंह हुडडा खुडडे लाईन लगे हुए है

‘पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का हाल भी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा की तरह होने वाला है’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज

‘‘पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा ने भी मुझे (अनिल विज) अपने शासनकाल में विधानसभा से बाहर कई बार उठाकर फिंकवाया था’’- अनिल विज

ममता बैनर्जी का भाजपा के विधायकों को अपने तानाशाही रवैये के कारण उठाकर कर बाहर फिंकवाना प्रजातंत्र के खिलाफ- विज

तानाशाही रवैये के चलते  भूपेन्द्र सिंह हुडडा खुडडे लाईन लगे हुए है – विज

चण्डीगढ, 5 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का हाल भी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा की तरह होने वाला है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा ने भी मुझे (अनिल विज) अपने शासनकाल में विधानसभा से बाहर कई बार उठाकर फिंकवाया था तो ऐसे ही अब ममता बैनर्जी भाजपा के विधायकों को अपनी तानाशाही रवैये के कारण उठाकर कर बाहर फिंकवा रही है। जबकि ये प्रजातंत्र के खिलाफ है’’। श्री विज ने कहा कि ‘ऐसे तानाशाही रवैये के चलते आज भूपेन्द्र सिंह हुडडा खुडडे लाईन लगे हुए है और यही हाल ममता बैनर्जी का होने वाला है’’।

 विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

कोलकता में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा के विधायकों को मार्शलों द्वारा घसीटकर बाहर निकाले जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि देश में प्रजातांत्रिक व्यवस्था में शासन प्रणाली को अंगीकार किया गया है, लेकिन देश में कुछ राजनीतिक दलों में प्रजातंत्र नहीं हैं और न हीं वे दल प्रजातंत्र को बर्दाश्त करते हैं। जबकि चुने हुए विधायकों को विधानसभा में अपनी बात रखने का अधिकार है परंतु तानाशाही प्रवृति के लोग इसको बर्दाश्त नहीं रख सकते हैं और ऐसे विधायकों की बात को सुनना नहीं चाहते हैं।

विज ने कहा कि ऐसे ही, ममता बैनर्जी ने भाजपा के विधायकों को मार्शलों के द्वारा विधानसभा से बाहर फिंकवाया हैं जोकि प्रजातंत्र के विरूद्ध है। उसी प्रकार, जब भूपेन्द्र सिंह हुडा हरियाणा के मुख्यमंत्री होते थे, तब मुझे भी कई बार विधानसभा से बाहर उठाकर फिंकवाया हैं और आज हुडा का हाल देख लो आज खुडे लाईन लगे हुए है और यही हाल ममता बैनर्जी का होने वाला है

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!