Breaking News
भिवानी में पत्रकार वार्ता: दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से एसवाईएल और चंडीगढ़ मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए देशव्यापी एआई स्किलिंग कार्यक्रम की शुरुआत 40 बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन की खुराक देकर अभियान की शुरुआत गुरुग्राम में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत : एक ही दिन में मिलेगा सैकड़ों लंबित मामलों का त्वरित व स्थायी समाधान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का बड़ा दांव: राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक मैदान में टॉस्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 40 सिम कार्ड, 43 एटीएम कार्ड, 15 पासबुक व 7 चेक बुक बरामद

March 2, 2026 5:22 am

कालीन भैया और गुड्डू का भौकाल एक बार फिर से मचेगा। अगले हफ्ते, मुंबई के फिल्म सिटी में शूटिंग शुरू होने वाली है। मिर्जापुर द फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अब बड़े पर्दे पर तो सीटियाँ और तालियाँ दोनों बजेंगी।

कालीन भैया और गुड्डू का भौकाल एक बार फिर से मचेगा। अगले हफ्ते, मुंबई के फिल्म सिटी में शूटिंग शुरू होने वाली है। मिर्जापुर द फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अब बड़े पर्दे पर तो सीटियाँ और तालियाँ दोनों बजेंगी।

कालीन भैया और गुड्डू का भौकाल एक बार फिर से मचेगा।

अगले हफ्ते, मुंबई के फिल्म सिटी में शूटिंग शुरू होने वाली है।

मिर्जापुर द फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

अब बड़े पर्दे पर तो सीटियाँ और तालियाँ दोनों बजेंगी।

दिल्ली 4 सितंबर। दोस्तों जिस डायलॉग ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे “गद्दी पर चाहे हम बैठें या मुन्ना, नियम सेम होगा” वही कहानी अब छोटे पर्दे से निकलकर बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रही है। जी हाँ, मिर्जापुर की दहाड़ अब फिल्म के रूप में सुनाई देगी। कालीन भैया और गुड्डू का भौकाल एक बार फिर से मचेगा।
पॉपुलर वेब सीरीज़ मिर्जापुर, जिसने फैंस का दिल जीता अब फिल्म बनने जा रही है। और दोस्तों, इसका शूटिंग शेड्यूल भी तय हो गया है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं गुरमीत सिंह। अगले हफ्ते, मुंबई के फिल्म सिटी में शूटिंग शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि मिर्जापुर द फिल्म साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। और सबसे बड़ी बात इस फिल्म में वही पुराने चेहरे दिखेंगे, जिन्हें आपने सीरीज़ में पसंद किया. पंकज त्रिपाठी यानी कालीन भैया, अली फज़ल यानी गुड्डू, दिव्येंदु यानी मुन्ना भैया और अभिषेक बनर्जी भी धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म को लेकर पिछले साल ही फरहान अख्तर ने एक वीडियो जारी कर ऐलान कर दिया था। और तभी से फैन्स सोशल मीडिया पर लगातार कह रहे हैं भाई… कब आएगी मिर्जापुर फिल्म? फैंस का कहना है सीरीज़ में जितना मज़ा आया था, अब बड़े पर्दे पर तो सीटियाँ और तालियाँ दोनों बजेंगी। मिर्जापुर का नाम ही देसी अंदाज़, खून-खराबा और सत्ता की गद्दी की लड़ाई का पर्याय बन चुका है। चाहे कालीन भैया की चालाकी हो, मुन्ना भैया का जोश या गुड्डू का बदला हर किरदार ने लोगों के दिलों में जगह बना ली है। अब जब फिल्म बनेगी, तो इसमें नए चेहरे भी जुड़ सकते हैं। खबर है कि जीतू भैया यानी जितेंद्र कुमार और रवि किशन भी इस फिल्म में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, इनकी ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। तो दोस्तों मिर्जापुर द फिल्म के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अगले हफ्ते से शूटिंग, और 2026 में रिलीज। आप किस किरदार को सबसे ज़्यादा बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं कालीन भैया, गुड्डू या मुन्ना को ? हमें कमेंट करके ज़रूर बताइए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!