Breaking News
हरियाणा में नकली दवाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, गुरुग्राम में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई राज्यसभा में संजय भाटिया के सवाल पर केंद्र का जवाब: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना को मंजूरी, 28.5 किमी कॉरिडोर पर काम शुरू कारगिल के वीर सैनिकों का शौर्य देश को सदैव राष्ट्रसेवा और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा: डा. अर्चना गुप्ता Gurugram 66 KV केबल अचानक टूटने के कारण हाइवे हुआ बाधित।  युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और चिकित्सा दल मौके पर , इच्छा के विरुद्ध वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया

July 22, 2026 5:23 am

अम्बाला छावनी प्रशासन अलर्ट, टांगरी नदी में पानी आने की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ बुला ली गई है – ऊर्जा मंत्री अनिल विज टांगरी नदी पर आठ किमी. लंबा तटबंध बनाया, आज अम्बाला छावनी को मिल रही सुरक्षा – अनिल विज टांगरी नदी के अंदर घर बनाने वालों का हुआ नुकसान- विज

चंडीगढ़, 03 सितम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में अत्याधिक वर्षा और टांगरी नदी में आए पानी को लेकर कहा कि अम्बाला छावनी में पूरे प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और उच्च अधिकारी अंबाला छावनी में लगातार दौरा कर वर्षा एवं जलभराव एवं जल निकासी स्तर की जांच कर रहे है।  विज मीडिया कर्मियों द्वारा अत्याधिक वर्षा एवं अंबाला में जलभराव व जल निकासी के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

अम्बाला छावनी प्रशासन अलर्ट, टांगरी नदी में पानी आने की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ बुला ली गई है – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

टांगरी नदी पर आठ किमी. लंबा तटबंध बनाया, आज अम्बाला छावनी को मिल रही सुरक्षा – अनिल विज

टांगरी नदी के अंदर घर बनाने वालों का हुआ नुकसान- विज

सभी पार्षद/पदाधिकारी टोलियां बनाकर अपने-अपने वार्डों में सुबह छह बजे से कर रहे हैं कार्य – विज

चंडीगढ़, 03 सितम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में अत्याधिक वर्षा और टांगरी नदी में आए पानी को लेकर कहा कि अम्बाला छावनी में पूरे प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और उच्च अधिकारी अंबाला छावनी में लगातार दौरा कर वर्षा एवं जलभराव एवं जल निकासी स्तर की जांच कर रहे है।

विज मीडिया कर्मियों द्वारा अत्याधिक वर्षा एवं अंबाला में जलभराव व जल निकासी के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि छावनी के एसडीएम, नगर परिषद के ईओ व अन्य अधिकारियों ने अंबाला छावनी का दौरा किया है क्योंकि लगातार बरसात आने से अक्सर पुलियों के नीचे गंदगी फंस जाती है जिसे ठीक किया जा रहा है। श्री विज ने बताया कि हमारे सभी पार्षद/पदाधिकारी आज प्रातः छह बजे से ही टोलियां बनाकर अपने-अपने वार्डों में स्थिति का जायजा ले रहे हैं व कार्य कर रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि टांगरी नदी में और पानी आने की जानकारी मिली है जिसको लेकर एसडीआरएफ बुला ली गई है और उपायुक्त को सेना से बात कर उन्हें अलर्ट पर रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि हमने पहले टांगरी नदी पर आठ किलोमीटर लंबा पक्का तटबंध बनाकर दिया जिससे अम्बाला छावनी को सुरक्षा मिली है।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले टांगरी नदी में 38 हजार क्यूसेक पानी आया और बांध की वजह से अंबाला छावनी को सुरक्षा मिली है। उन्होंने कहा कि नदी के पानी से नुक्सान केवल उन लोगों का हुआ है जिन्होंने टांगरी नदी के अंदर घर बनाए हुए हैं। ऐसे सभी लोगों को हमने खुद जा-जाकर बाहर आने को कहा था, मगर वो नहीं आए जिन्हें बाद में एसडीआरएफ एवं प्रशासन ने उन्हें कश्तियों से निकाला तथा उनके ठहरने व भोजन की व्यवस्था की। इसी प्रकार, अब भी भोजन की व्यवस्था करने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं को कहा गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!