एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में हरियाणा देशभर में पहले स्थान पर, 89.2 एएमबी इंडेक्स के साथ बनाया रिकॉर्ड

SHARE:

एनीमिया मुक्त भारत में हरियाणा देशभर में पहले स्थान पर, 89.2 इंडेक्स हासिल

चंडीगढ़। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत हरियाणा ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। राज्य ने 89.2 एएमबी (AMB) इंडेक्स के साथ यह उपलब्धि दर्ज की है, जबकि राष्ट्रीय औसत 66.2 रहा। इस तरह हरियाणा ने राष्ट्रीय औसत से काफी बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए इसका श्रेय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बेहतर समन्वय, सामूहिक प्रयासों और प्रभावी कार्यप्रणाली को दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार काम कर रही है।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक स्वस्थ और सशक्त हरियाणा का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत प्रदेश में किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

प्रदेशवासियों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील

आरती सिंह राव ने प्रदेशवासियों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को समय-समय पर अपने हीमोग्लोबिन की जांच अवश्य करवानी चाहिए। इसके साथ ही अपने दैनिक खानपान में संतुलित और पौष्टिक आहार को शामिल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एनीमिया की रोकथाम के लिए समय पर जांच, सही खानपान और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बेहद जरूरी है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सके।

हरियाणा की इस उपलब्धि को राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है। 89.2 एएमबी इंडेक्स के साथ देश में पहला स्थान हासिल करना स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को दर्शाता है।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
फिल्म निर्माताओं को उत्तराखंड में उपलब्ध सुविधाओं, फिल्म सब्सिडी और शूटिंग की संभावनाओं से कराया गया अवगत

• IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर सत्र में चर्चा • फिल्म निर्माताओं को उत्तराखंड में उपलब्ध सुविधाओं, फिल्म सब्सिडी और शूटिंग की संभावनाओं से कराया गया अवगत

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य