दिल्ली 10 अक्टूबर / कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और नेहा बोरा को तिरंगा मार्च से पहले ही दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जैसे ही यह जानकारी कॉकरोज जनता पार्टी के समर्थको को मिली वो भी अपने हाथ में तिरंगा लेकर सड़को पर उतर गए लेकिन पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। हलाकि दिल्ली पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही फुटेज को देखकर तो यही लग रहा है की पुलिस ने सैकड़ो समर्थको को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपक ने कनॉट पैलेस में शुक्रवार शाम 5 बजे तिरंगा यात्रा निकालने का आवाहन किया था ,जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें तिरंगा यात्रा न निकालने का नोटिस दिया था ,वही कनॉट प्लेस के आसपास धारा 163 लागू है। सूत्रों की मानें तो तिरंगा यात्रा को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने जगह जगह पर सुरक्षा चाक चौबंद कर रखा है उसके बावजूद आम आदमी पार्टी के नेता हाथ में तिरंगा लेकर सड़को पर उतरे थे ,जानकारी के मुताबिक एडवोकेट भरत भूषण और गोपाल राय भी मौजूद थे।
आपको बता दे की कॉकरोज जनता पार्टी के खिलाफ कनॉट प्लेस के दुकानदारों ने भी प्रदर्शन किया है। दुकानदारों की माने तो त्यौहार चल रहा है ऐसे में अगर कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन करती है तो दुकानदारों का काम बाधित हो सकता है।







