कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके घर पहुंची पुलिस।

SHARE:

कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके घर पहुंची पुलिस। 

कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक ने जैसे ही कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने का ऐलान किया दिल्ली पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपक के दिल्ली आवास पर पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक अभिजीत दीपक को पुलिस नजरबंद कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक अभिजीत दीपक हाथ में तिरंगा लेकर अपने घर में मौजूद है। आपको बता दे की गुरुवार को अभिजीत दीपक ने प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तिरंगा फ़ैलाने का ऐलान किया था। उन्होंने अपने समर्थको को अपील किया था की जो ब्यक्ति जहा है वही तिरंगा फहरा सकता है। वही दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरव भारद्वाज हाथ में तिरंगा लेकर निकल चुके है।

…………………………………………………………….

गौरतलब हो की कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के मामले को लेकर हाई कोर्ट में याचिका लगाई गई है याचिकाकर्ता ने इससे दुकानदारों के नुकसान होने का हवाला दिया है। फ़िलहाल इस मामले में हाई कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। दिल्ली के कनॉट पैलेस में धारा 163 लागु हो गया है अब ऐसे में विपक्षी पार्टिया यह आरोप लगा रही है क्या हमारे देश में तिरंगा फहराना अपराध है। आम आदमी पार्टी नेता सौरव भारद्वाज ने तो यहाँ तक कह दिया की जब देश में ताली और थाली बजाय जा सकता है तो तिरंगा फहराने पर पाबन्दी क्यों।
HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य