हिरासत में CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप  

SHARE:

हिरासत में CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप 

मुंबई 14 अक्टूबर / दिल्ली में जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के मामले को लेकर सीजेपी कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस पर गंभी र आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को न तो वकीलों से मिलने दिया जा रहा है और न ही परिजनों से फोन पर बात करने दी जा रही है। अभिजीत दिपके के मुताबिक, आशुतोष और सौरभ दास अब भी हिरासत में हैं। अभिजीत दिपके ने सवाल उठाया कि अगर कार्यकर्ताओं को पुलिस थाने में रखा गया है, तो वकीलों को उनसे मिलने की इजाजत क्यों नहीं दी जा रही? उन्होंने आरोप लगाया कि हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं, जिससे उनसे संपर्क करना मुश्किल हो रहा है। दिपके ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि कार्रवाई संविधान और कानून के दायरे में रहकर की जानी चाहिए। सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने के बाद अभिजीत दिपके ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई को लेकर उनका बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वो लोग जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने गए थे। क्या तिरंगा फहराना कोई अपराध है।

 

 

 

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य