गौचर की निर्माणाधीन रेलवे टनल में आपातकालीन मॉकड्रिल, पुलिस-NDRF और SDRF ने परखी तैयारियां

SHARE:

प्रदीप चौहान गौचर (चमोली)उत्तराखंड 13 अक्टूबर।  निर्माणाधीन रेलवे टनल में संभावित दुर्घटनाओं से निपटने और आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार को संयुक्त मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) समेत विभिन्न विभागों की टीमों ने प्रतिभाग कर त्वरित कार्रवाई और आपसी समन्वय का अभ्यास किया।मॉकड्रिल में कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस, स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा मेघा कंपनी के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान टनल में संभावित दुर्घटना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन और घायलों तक तत्काल सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आपात स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने, जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने और बिना देरी राहत-बचाव कार्य शुरू करने पर जोर दिया गया।

आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने पर जोर

मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य निर्माणाधीन रेलवे टनल में संभावित हादसों के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाना और विभिन्न विभागों की तैयारियों का आकलन करना रहा। अभ्यास के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि किसी भी आपात स्थिति में संबंधित टीमें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तेजी से कार्रवाई कर सकें।अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के संयुक्त अभ्यास आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने, विभागों के बीच समन्वय बेहतर बनाने और आपातकालीन परिस्थितियों में जान-माल के नुकसान को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

HM News India
Author: HM News India

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य